न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की रिपोर्ट पर पाकिस्तान में सेंसरशिप से बड़ा विवाद, पाकिस्तान की जनता से छिपाना चाहता है आर्मी चीफ मुनीर;

🎧 सुनें:

Tropic Reporters; 25 अप्रैल 2026

पाकिस्तानी अखबार से गायब अमेरिकी समाचार-पत्र की रिपोर्ट

अमेरिकी समाचार-पत्र में प्रकाशित वास्तविक रिपोर्ट

मेरिकी समाचार-पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की एक रिपोर्ट को लेकर पाकिस्तान में इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया है कि स्वयं पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर ने इसे पूरे पाकिस्तान के अंदर प्रतिबंधित कर दिया है। यह विवाद सिर्फ एक खबर तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे मीडिया सेंसरशिप, अल्पसंख्यकों की स्थिति और सत्ता की संवेदनशीलता जैसे कई गंभीर सवाल सामने आए हैं।

इस आर्टिकल को लेकर इतना विवाद है कि स्वयं पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर ने हस्तक्षेप करके इसे प्रतिबंधित कर दिया। मुनीर ने इस आर्टिकल को पाकिस्तान के अखबारों में छापने से रोक दिया।

क्या है मामला?

न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) ने अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते हाल ही में पाकिस्तान में शिया मुस्लिम समुदाय के बढ़ते गुस्से पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी। यह रिपोर्ट विश्व के सभी अंतरराष्ट्रीय संस्करण में प्रमुखता से छपी। परंतु, जब बात पाकिस्तान में बिकने वाले प्रिंट मीडिया संस्करण की आई, तो यह खबर ही वहां से हटा दी गई।

रिपोर्ट हटाए जाने की जानकारी खुद NYT के पाकिस्तान-अफगानिस्तान ब्यूरो चीफ एलियन पेल्टियर ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि यह स्टोरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुई, लेकिन पाकिस्तान के प्रिंट एडिशन से इसे गायब कर दिया गया। इसके पीछे कारण रिपोर्ट सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील होना बताया गया, क्योंकि इसमें शिया-सुन्नी तनाव का जिक्र किया गया था।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस रिपोर्ट को पाकिस्तान के ही फ्रीलांस पत्रकार जिया उर रहमान ने लिखा था। इसमें बताया गया कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर (Asim Munir) ने हाल ही में शिया धर्मगुरुओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक का उद्देश्य शिया समुदाय के बढ़ते असंतोष को शांत करना था, ताकि देश के अंदर किसी बड़े सांप्रदायिक टकराव को रोका जा सके।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान इस समय एक जटिल स्थिति में है। एक ओर वह अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर देश के अंदर ही शिया समुदाय में असंतोष बढ़ रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आंतरिक स्थिति अस्थिर है, तो पाकिस्तान बाहरी स्तर पर शांति की बात कैसे कर सकता है।

विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में लगभग 3.5 करोड़ शिया मुसलमान रहते हैं। हाल के घटनाक्रम, खासकर ईरान से जुड़े घटनाओं के बाद इस समुदाय में गुस्सा और असुरक्षा की भावना बढ़ी है। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले हैं, जिससे सरकार की चिंता और बढ़ गई है।

इस पूरे मामले ने मीडिया सेंसरशिप पर भी बहस छेड़ दी है। आलोचकों का कहना है कि अगर किसी अंतरराष्ट्रीय अखबार की रिपोर्ट को देश के अंदर प्रकाशित होने से रोका जाता है, तो यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करता है। वहीं, सरकार के समर्थकों का तर्क है कि संवेदनशील मुद्दों पर खबरों को नियंत्रित करना देश की स्थिरता के लिए जरूरी हो सकता है। NYT की यह रिपोर्ट सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति, धार्मिक संतुलन और मीडिया स्वतंत्रता की जटिल  तस्वीर को उजागर करती है।

📝 Summary:
Generating summary...