इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में सेवानिवृत्ति पर श्री सुलेमान हेरेंज को भावभीनी विदाई;
Tropic Reporters, Digitaldesk, भोपाल, 30 जून 2026:
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में कार्यालय अधीक्षक श्री सुलेमान हेरेंज के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शैलकला भवन में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संग्रहालय के निदेशक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![]() |
| श्री सुलेमान हेरेंज |
संग्रहालय के निदेशक डॉ. अमिताभ पांडे ने श्री हेरेंज के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी श्री हेमंत बहादुर सिंह परिहार, प्रशासनिक अधिकारी डॉ पी. शंकर राव, श्री राजेंद्र झरिया, डा सूर्यकुमार पांडे, श्री एन सकमाचा सिंह, श्री गजे सिंह नेगी सहित संग्रहालय के सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री हेरेंज के साथ बिताए अपने अनुभव एवं संस्मरण साझा किए। सभी वक्ताओं ने उनके सरल, सहयोगी एवं सौम्य व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका व्यवहार सदैव प्रेरणादायी एवं आत्मीय रहा है। सभी ने श्री हेरेंज को स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह के दौरान संग्रहालय की सहकारी साख समिति की अध्यक्ष श्री धरणी धर सेनापति की ओर से, उपाध्यक्ष श्रीमति स्मिता पेज, श्री एच बी एस परिहार एवं निदेशक महोदय द्वारा श्री हेरेंज को उनकी जमा राशि का भुगतान किया गया। साथ ही, संग्रहालय के प्रशासन अनुभाग, लेखा अनुभाग, बागवानी विभाग की ओर से श्रीमति आरती कुशवाह, श्रीमति नीलम श्रीवास्तव, डा मनोज कुमार जैन, श्रीमति रचना श्रीवास्तव एवं अन्य उपस्थित लोगों द्वारा उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
![]() |
| संग्रहालय निदेशक डॉ. अमिताभ पाण्डेय |
![]() |
| संग्रहालय जनसंपर्क अधिकारी श्री हेमंत बहादुर सिंह परिहार |
![]() |
| श्री सुलेमान हेरेंज की सेवानिवृत्ति के अवसर पर संग्रहालय सहकर्मी एवं अधिकारी |
अपने उद्बोधन में श्री सुलेमान हेरेंज ने संग्रहालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सदैव सहयोग, स्नेह एवं सम्मान प्राप्त हुआ, जिसे वे जीवनभर स्मरण रखेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन संग्रहालय के प्रकाशन अधिकारी डॉ. मोहम्मद रेहान ने किया।









