दतिया उपचुनाव:
By Tropic Reporters — Saturday, July 11, 2026
🎧 सुनें:
"संगठन के भरोसे पर खरा उतरूंगा", आशुतोष तिवारी; दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने संभाला मोर्चा!
टिकट मिलने पर पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
Tropic Reporters, Digital desk, दतिया, 11 जुलाई 2026:
दतिया विधानसभा उपचुनाव:भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने सम्भाला मोर्चा
दतिया विधानसभा उपचुनाव में नरोत्तम मिश्र का टिकट कटने, मिश्र के समर्थकों की नारेबाजी, हंगामे और सियासी भूचाल के बीच भाजपा के अप्रत्याशित प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने जीत का बड़ा दावा किया है। भोपाल और दतिया के सियासी गलियारों से बड़ी राजनैतिक उठा-पटक के चलते भाजपा ने अचानक नरोत्तम मिश्र का पत्ता साफ कर दिया। पार्टी द्वारा प्रत्याशी के रूप में आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारने के बाद, अब तिवारी ने संगठन का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने नरोत्तम मिश्र को अपना राजनीतिक अभिभावक बताया है। दतिया की सड़कों पर मचे हंगामे के बीच आशुतोष तिवारी का यह बयान डैमेज कंट्रोल और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की एक बड़ी और उचित राजनैतिक कोशिश माना जा रहा है।
📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...