राष्ट्रीय मानव संग्रहालय: हिन्दी पखवाड़ा आयोजन

🎧 सुनें:

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 15 सितंबर से भव्य रूप में आयोजित होगा ‘हिंदी पखवाड़ा 2026’, विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए राजभाषा के प्रयोग को मिलेगा प्रोत्साहन;

14 सितंबर 2026, Tropic Reporters, अपर्णा मिश्रा, भोपाल:

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हिंदी पखवाड़ा 2026 का आयोजन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS), भोपाल में 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ‘हिंदी पखवाड़ा 2026’ का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है।

प्रो. (डॉ.) अमिताभ पांडे, संग्रहालय निदेशक
संग्रहालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिताभ पांडे ने बताया कि संग्रहालय न केवल देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं नृजातीय धरोहरों के संरक्षण का प्रमुख केंद्र है, बल्कि यह राजभाषा हिंदी के प्रसार और संवर्धन के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सभी कार्मिकों में अपनी भाषा के प्रति गौरव की भावना जागृत होती है और कार्यालयीन कार्यों में सहजता व पारदर्शिता आती है।

हिंदी पखवाड़े के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संग्रहालय के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हिंदी के प्रति अभिरुचि बढ़ाना, तथा कार्यालय के प्रत्येक पटल पर राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए प्रभारी हिंदी अधिकारी राजेंद्र झारिया ने बताया कि राजभाषा अनुभाग के संयोजन में आयोजित इस पखवाड़े का उद्देश्य संग्रहालय के दैनिक कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना और राजभाषा के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना है।

उन्होंने जानकारी दी कि,पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।

  •  15 सितंबर: पखवाड़े का शुभारंभ शाम 4:00 बजे शैलकला सभागार में होगा, जहाँ माननीय गृहमंत्री जी के संदेश का वाचन
  • 16 सितंबर: पुस्तकालय में 'हिंदी यूनिकोड टंकण प्रतियोगिता' (लिपिक एवं गैर-लिपिक श्रेणी) का आयोजन
  • 17 सितंबर: हिंदीतर भाषियों के लिए विशेष 'श्रुतलेखन प्रतियोगिता'
  • 18 सितंबर: मनमोहक 'लोक गायन' की प्रस्तुति
  • 22 सितंबर: कार्मिकों की कल्पनाशीलता को परखने के लिए 'छायाचित्र-लेखन प्रतियोगिता'
  • 23 सितंबर: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर 'कविता रचना एवं काव्य पाठ' का आयोजन
  • 25 सितंबर: 'हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष' विषय पर सारगर्भित 'आलेख लेखन प्रतियोगिता
  • 29 सितंबर: ज्ञानवर्धक 'प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता'
  • 30 सितंबर: पखवाड़े का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शैलकला सभागार में संपन्न होगा।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: