अमेरिका में हिंदू सबसे अधिक शिक्षित धार्मिक समुदाय: PEW रिपोर्ट का बड़ा खुलासा

🎧 Listen:

विश्व पटल पर भारत और हिन्दुओं का डंका; अमेरिका में सबसे अधिक शिक्षित धार्मिक समुदाय: PEW रिपोर्ट का बड़ा खुलासा

Tropic Reporters Desk:

 मेरिका के प्रतिष्ठित शोध संस्थान Pew Research Center की हालिया 'Religious Landscape Study 2023-24' में एक अहम तथ्य सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में रहने वाला हिंदू समुदाय शिक्षा के स्तर पर सभी धार्मिक समूहों से आगे है। यानी डिग्री और उच्च शिक्षा के मामले में हिंदू सबसे ऊपर हैं। यह अध्ययन देशभर में हजारों लोगों से बातचीत और डेटा विश्लेषण के आधार पर तैयार किया गया है।

70 प्रतिशत हिंदू वयस्कों के पास बैचलर डिग्री 

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में लगभग 70 प्रतिशत हिंदू वयस्कों के पास बैचलर डिग्री या उससे अधिक की शिक्षा है। यह आंकड़ा किसी भी अन्य धार्मिक समूह से ज्यादा है। तुलना करें तो यहूदी समुदाय में यह प्रतिशत करीब 65 है, जबकि पूरे अमेरिका का औसत लगभग 35 प्रतिशत है। इसका मतलब साफ है कि हिंदू समुदाय का शिक्षा स्तर राष्ट्रीय औसत से दोगुना के करीब है।

भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में अमेरिका में कर रहें हैं रिसर्च क्षेत्र में काम

यह समझना भी जरूरी है कि यहां “सबसे बड़ा” शब्द का मतलब जनसंख्या से नहीं, बल्कि शिक्षा के स्तर से है। अमेरिका में हिंदू आबादी कुल जनसंख्या का छोटा हिस्सा है, लेकिन शिक्षा और पेशेवर योग्यता के मामले में यह समुदाय काफी आगे है। बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग अमेरिका में उच्च शिक्षा, आईटी, मेडिकल, इंजीनियरिंग और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

इमिग्रेशन पैटर्न बड़ी वजह 

विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे इमिग्रेशन पैटर्न भी एक बड़ी वजह है। अमेरिका में आने वाले कई हिंदू पेशेवर वीज़ा या उच्च शिक्षा के लिए आते हैं। ऐसे में स्वाभाविक रूप से इस समुदाय में पढ़े-लिखे लोगों का प्रतिशत अधिक दिखाई देता है। यही कारण है कि हिंदू समुदाय आय और पेशेवर क्षेत्र में भी मजबूत स्थिति रखता है।

यह रिपोर्ट अमेरिका के सामाजिक ढांचे को समझने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे साफ होता है कि अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच शिक्षा का स्तर किस तरह भिन्न है। कुल मिलाकर, यह अध्ययन बताता है कि अमेरिका में हिंदू समुदाय शिक्षा के मामले में एक मजबूत और प्रभावशाली पहचान बना चुका है।

📝 Summary:
Generating summary...