Update:13:50 pm
पाकिस्तान के कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर पाकिस्तानी जनता का भीषण हमला; प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 10 प्रदर्शनकारियों की मौत
1 मार्च 2026 को, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से जुड़े घटनाक्रमों के बाद कराची के माई कोलाची रोड पर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। पाकिस्तान की जनता अमेरिकी दूतावास के परिसर में भीषण हमला करके दूतावास में तोड़-फोड़ करती दिखाई दे रही है।
प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज करने के बाद गोलीबारी भी की, जिसमें मरने वाले प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ कर 10 हो गई है। क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए, दूतावास ने 2 मार्च 2026 तक अपने आधिकारिक कर्मचारियों के आने-जाने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
सुरक्षा अलर्ट: अमेरिकी नागरिकों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।