T20 विश्व कप: श्रीलंका की धमाकेदार बल्लेबाजी से जीतकर भी हारा पाकिस्तान; न्यूजीलैंड पहुंचा सेमीफाइनल में, विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान
कैंडी में मेजबान श्रीलंका के विरुद्ध सुपर8 के अत्यंत महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तान जीतकर भी हार गया और टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गया है। श्रीलंका को उसने 213 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था और उसे 147 रनों के भीरत ही श्रीलंका को रोकना था, लेकिन पाकिस्तान ऐसा नहीं कर सका। बेहतर रन रेट के चलते न्यूजीलैंड विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
श्रीलंका के गेंदबाज 14 ओवर तक संघर्ष ही करते दिखाई दिए। पाकिस्तान के ओपनर 10 ओवर तक बिना कोई विकेट खोए 100 रन बना कर क्रीज पर डटे रहे, लेकिन 176 के स्कोर पर पहला विकेट गिरते ही, विकेट पतन की झड़ी लग गई और 20 ओवर में 8 विकेट गँवा कर 212 रन ही बन सके।
श्रीलंका की बल्लेबाजी धीमे-धीमे परवान चढ़ी, लेकिन रफ्तार नहीं रुकी। असालंका, पवन रत्नायके के बाद कप्तान दसुन शनाका की ताबड़तोड़ 76 रनों की नाबाद पारी ने पहले तो पाकिस्तान का सेमिफाइनल में पहुंचने का सपना बिखरा दिया, फिर श्रीलंका को जीत के करीब भी पहुंचा दिया। मैच की अंतिम गेंद पर वाइड न दिए जाने से श्रीलंका 5 रन से जीत से दूर रह गई.