NEET Paper Leak
By Tropic Reporters — Sunday, May 17, 2026
🎧 सुनें:
नीट पेपर लीक पर सबसे बड़ा एक्शन: सीबीआइ जांच में बड़े खुलासे; 2 प्रोफेसर और 1 ब्यूटीशियन तक पहुंचे पेपर लीक के तार
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ पर केंद्र सख्त
Tropic Reporters, Update, नई दिल्ली;
देर से ही सही, परंतु अब NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों की घोषणा की गई है। उन्होंने साफ कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और परीक्षा व्यवस्था में “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू की जाएगी। इसी कड़ी में इस प्रकरण की जांच सीबीआई के हाथ में सौंपी गई है।
सीबीआइ जांच में सामने आए बड़े नाम
पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने पुणे के दो प्रोफेसर और एक ब्यूटीशियन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच एजेंसी के अनुसार केमिस्ट्री प्रोफेसर पी.वी. कुलकर्णी इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी है। उसकी एक अन्य सहयोगी बॉटनी की प्रोफेसर मनीषा गुरूनाथ मंधारे भी मुख्य आरोपी बनाया गया है। जांच में सामने आया है कि जहाँ कुलकर्णी पेपर सेट करने वाली NTA की टीम का सदस्य रह चुका था, वहीं मंधारे की प्रश्नपत्रों तक पहुंच थी और उसने कुछ छात्रों को परीक्षा से पहले प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराए। वहीं बॉटनी प्रोफेसर मनीषा गुरुनाथ मंधारे पर बायोलॉजी सेक्शन के प्रश्न लीक करने का आरोप लगा है।
ब्यूटीशियन बनी आरोपियों और छात्रों के बीच कड़ी
जांच में ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे का नाम भी सामने आया है। एजेंसियों के मुताबिक वह आरोपियों और छात्रों के बीच संपर्क का माध्यम बनी हुई थी। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद उसे सीबीआई को सौंप दिया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह एक बड़ा संगठित एग्जाम रैकेट हो सकता है, जिसके तार कई राज्यों तक जुड़े हैं।
सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत
शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुरक्षा चूक को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार अब परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुधार लागू करने जा रही है।
📝 Summary:
Generating summary...
🔗 Related Links: