अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

🎧 सुनें:

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा घटनाक्रम: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा;

Tropic Reporters, अयोध्या/भोपाल, 26 जून 2026:

श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी और चोरी मामले की जांच के बीच शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। दोनों ने ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को अपना इस्तीफा सौंपा और इसे नैतिक जिम्मेदारी के आधार पर लिया गया फैसला बताया जा रहा है।

श्री रामलला मंदिर न्यास चढ़ावा चोरी मामले में दो बड़े इस्तीफे

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस ने अब तक आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार लोगों में चढ़ावे के प्रबंधन और गिनती से जुड़े कर्मचारी और संबंधित व्यक्ति शामिल बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, एफआईआर ट्रस्ट से जुड़े सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत और एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई। जांच एजेंसियां चढ़ावे की राशि, रिकॉर्ड प्रबंधन और संबंधित प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रही हैं।

हालांकि, अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के नाम एफआईआर में शामिल नहीं बताए गए हैं, लेकिन दोनों के इस्तीफों को जांच की निष्पक्षता बनाए रखने और ट्रस्ट की साख पर उठ रहे सवालों के बीच महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विपक्षी दलों द्वारा लगातार जवाबदेही की मांग

इस मामले को विपक्ष के तमाम दल आपदा में अवसर की तरह भुनाने में लग गए हैं। आगामी 2027 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष की इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित विपक्षी दल लगातार जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। यहां तक कि श्रीराम मंदिर निर्माण पर आँसू बहाने वाले और कभी इस मन्दिर में न जाने की सौगंध खाने वाले अरविन्द केजरीवाल भी अब श्रीराम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच गए। वहीं कुछ संगठनों ने जांच का दायरा ट्रस्ट के शीर्ष स्तर तक बढ़ाने की मांग उठाई है।

सूत्रों के अनुसार एसआईटी आगे की जांच के लिए दोबारा अयोध्या पहुंच सकती है। जांच एजेंसी कथित वित्तीय अनियमितताओं, रिकॉर्ड और संबंधित व्यक्तियों से जुड़े तथ्यों का विश्लेषण कर रही है। परंतु जाँच का असर भी दिखाई देने लगा है। फिलहाल अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है और जांच जारी है।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: