इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 :

🎧 सुनें:

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रखा रोडमैप, वैश्विक टेक कंपनियों के साथ निवेश;

एआई हब बनेगा मध्यप्रदेश: डेटा सेंटर, स्टार्टअप और स्किलिंग पर मप्र सरकार का बड़ा दांव, एआई इकोसिस्टम और डेटा सेंटर पर हुई चर्चा;

Tropic Reporters, Digital desk, भोपाल, 13 जुलाई 2026:

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का शुभारंभ करते सीएम डॉ. मोहन यादव

दलते तकनीकी परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को केवल तकनीक नहीं, बल्कि विकास और रोजगार के नए आधार के रूप में देख रही है। नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के समापन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में ऐसा एआई इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और स्टार्टअप क्षेत्र को नई दिशा मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से एआई की ओर बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश भी इस परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है।

मजबूत एआई ढांचा किया जाएगा तैयार

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में साझा जीपीयू, आधुनिक डेटा सेंटर, एआई आधारित प्रशिक्षण, स्टार्टअप सहायता और रिसर्च को जोड़कर एक मजबूत एआई ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके लिए बड़े और छोटे शहरों में आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश में बड़े एआई डेटा सेंटर की स्थापना के लिए निवेशकों और वैश्विक कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। उनका कहना था कि सरकार केवल एआई तकनीक का उपयोग करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मध्यप्रदेश को एआई विकसित करने वाली क्षमता से भी लैस किया जाएगा।

एआई करेगा गंभीर बीमारियों की पहचान

सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की मदद से गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान, दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। वहीं कॉलेजों में एआई आधारित पाठ्यक्रम, इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन और युवाओं के लिए नई स्किल विकसित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 को सम्बोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव

वैश्विक संस्थाओं से संबंधित विषयों पर हुई चर्चा

समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने एनवीडिया, गूगल प्ले, सर्वम एआई, जेनस्पार्क एआई, सबमर टेक्नोलॉजीज, इनविसिड एआई और के-जन एआई जैसी वैश्विक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में एआई डेटा सेंटर, स्टार्टअप इकोसिस्टम, भारतीय भाषाओं के लिए बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम), गेमिंग, डिजिटल ट्विन तकनीक, ऊर्जा दक्ष डेटा सेंटर और युवाओं की एआई स्किलिंग जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान भी हुआ। इन समझौतों के तहत एआई आधारित शासन प्रणाली, सॉवरेन एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल ट्विन तकनीक और ऊर्जा दक्ष डेटा सेंटर विकसित करने की दिशा में सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गूगल और मध्यप्रदेश पवेलियन का भी अवलोकन किया तथा एआई, एआर और वीआर तकनीक के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन और डिजिटल सेवाओं को मजबूत बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: