हरसंभव फाउंडेशन का वृक्षारोपण संकल्प: 'एक पौधा मां के नाम' अभियान
सावन को आने दो थीम पर हरसंभव फाउंडेशन का वृक्षारोपण संकल्प, 'एक पौधा मां के नाम' अभियान को बढ़ाने का समर्थन;
Tropic Reporters, Digital desk, रायपुर, 14 जुलाई 2026:
हरसंभव फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को "सावन को आने दो" थीम पर एक विशेष बैठक एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से "एक पौधा मां के नाम" लगाने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने हरित परिधान धारण कर प्रकृति एवं हरियाली के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को अभिव्यक्त किया। सभी ने हरित पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया तथा सावन और हरियाली से जुड़े गीतों के माध्यम से वातावरण को उल्लासपूर्ण बनाया।
![]() |
| हरसंभव फाउंडेशन का सावन को आने दो थीम पर वृक्षारोपण संकल्प |
इस अवसर पर हरसंभव फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि वर्ष में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाए और उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्रकृति को सुरक्षित रखने की अपील की।
बैठक में आगामी सावन उत्सव के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य एवं व्यापक स्वरूप देने के लिए विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान फिलहाल विचाराधीन है, जिसकी सूचना शीघ्र ही सभी को दी जाएगी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नेहा संतोषवार, संयुक्त सचिव रेवती सिंह, मार्गदर्शक डॉ. प्रीति उपाध्याय, वरिष्ठ सलाहकार कस्तूरी साहू एवं गीता कटारिया, कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता सहित महक अंदानी, पूजा जुमरानी, नीतू गुप्ता, जे. अरुणा राव, रागिनी साहू, पूनम मिश्रा, अनीता अग्रवाल, मधु जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

