फीफा वर्ल्ड कप 2026:
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेसी की अर्जेंटीना आगे बढ़ी, फाइनल में स्पेन से होगा मुकाबला;
सेमीफाइनल में क्रमशः इंग्लैंड और फ्रांस को पराजित कर फाइनल में पहुंची दोनों टीम
Tropic Reporters, Digital desk, न्यूयॉर्क, 16 जुलाई 2026:
तीन मेजबान देशों के 16 शहरों में 48 टीमों के बीच एक महीने से ज़्यादा चले यादगार एक्शन के बाद, स्पेन और अर्जेंटीना 19 जुलाई को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फइनल में भिड़ेंगे। फीफा के इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के 104वें और आख़िरी मैच के परिणाम के बाद फुटबॉल विश्व विजेता का ताज पहनाया जाएगा।
![]() |
| फीफा वर्ल्ड कप 2026: स्पेन और अर्जेंटीना फाइनल में |
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड ने अपना स्थान बनाया था। मेसी की अर्जेंटीना ने 7वीं बार फाइनल में प्रवेश किया है। इंग्लैंड ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।
इससे पहले फ्रांस और स्पेन के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें अप्रत्याशित रूप से स्पेन ने गत उपविजेता फ्रांस को 2-0 से पराजित कर दिया और फाइनल में जगह बनाई। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन अमेरिका, मैक्सिको एवं कनाडा में संयुक्त रूप से किया गया है।
इस टूर्नामेंट में कई देशों के स्टार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है और फैन्स को बहुत रोमांचक देखने को मिला है। मेसी की अर्जेंटीना के अलावा इंग्लैंड, फ्रांस, पुर्तगाल, नॉर्वे और ब्राजील आदि देशों की टीमें इस टूर्नामेंट में शामिल हुईं और पूरे टूर्नामेंट में उतार-चढाव का सामना किया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन यूएसए में हो रहा है, जो कि एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है। इसे देखने के लिए दुनिया भर के फैन्स अपनी टिकटें खरीद रहे हैं और वे अपने पसंदीदा टीमों का साथ देने के लिए उत्साहित हैं।
