भोपाल रेलवे स्टेशन: प्लेटफार्म-6 पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी

🎧 सुनें:
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-6 पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी, ऑटो स्टैंड 300 मीटर दूर, बारिश में समस्या और गम्भीर;
Tropic Reporters, भोपाल, अंज ठाकुर, 04 जुलाई 2026:

"बारिश में प्लेटफार्म-6 के बाहर जलभराव और गंदगी से यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है।आधुनिक रेलवे स्टेशन की पहचान केवल सुंदर भवन नहीं, बल्कि बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित व सुविधाजनक व्यवस्था से होती है।" --सिद्धनाथ, सिंह परमार, यात्री

राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया गया है, लेकिन प्लेटफार्म नंबर-6 से बाहर निकलने वाले यात्रियों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या प्लेटफार्म-6 के बाहर ऑटो स्टैंड की दूरी है। यात्रियों को ऑटो तक पहुंचने के लिए करीब 250 से 300 मीटर पैदल चलना पड़ता है।
बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। रास्ते में पर्याप्त शेड नहीं होने से यात्री बारिश में भीगते हैं, वहीं कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन भी मुश्किल हो जाता है।
इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, दिव्यांगों, गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों और भारी सामान लेकर आने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन से बाहर निकलने के बाद ऑटो तक पहुंचना ही सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।
स्थिति इसलिए भी जटिल है क्योंकि एक ओर स्टेशन के बाहर मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि दूसरी ओर हमीदिया रोड की तरफ बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। ऐसे में व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं और मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
प्लेटफॉर्म क्र. 6 पर जलभराव की समस्या से जूझते यात्री 

ऑटो स्टैंड की प्लेटफॉर्म से दूरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ाई

सुविधाओं के लिए यात्रियों की मांग:
  • प्लेटफार्म-6 के पास आटो स्टैंड बनाया जाए। 
  • पिक-अप और ड्राप की सुविधा मिले। 
  • यात्रियों के लिए शेड की व्यवस्था हो। 
  • जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
"तीन इंजन की सरकार के दावों के बावजूद राजधानी भोपाल के प्लेटफार्म-6 पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बारिश में जलभराव, गंदगी और आटो स्टैंड की दूरी से बुजुर्ग, दिव्यांग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। सरकार प्रचार के बजाय यात्रियों की सुविधाएं सुनिश्चित करे।
--प्रवीण धौलपुरे, प्रदेश प्रवक्ता, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी
📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: