दतिया में किन्नर उम्मीदवार:

🎧 सुनें:
दतिया विधानसभा उपचुनाव: भाजपा और कॉंग्रेस के बीच दतिया में किन्नर उम्मीदवार से पलटेगी बाजी?
Tropic Reporters, श्री प्रकाश दीक्षित, भोपाल, 28 जुलाई 2026:

ध्यप्रदेश को देश की पहली ट्रांसजेंडर (किन्नर) विधायक देने का श्रेय है। शबनम मौसी ने साल-2000 में शहडोल की सोहागपुर सीट से निर्दलीय चुनाव भारी वोटों से जीत कर नेताओं और राजनीतिक पंडितों के होश उड़ा दिए थे। उन्होंने पुरानी पार्टियों और बड़े बड़े नेताओं को ऐसी पटखनी दी कि पूरा देश देखता रह गया था। मराठी ब्राहमण घर में जन्मी शबनम मौसी के पिता पुलिस अफसर थे। आठवीं तक  पढ़ी शबनम के किन्नर होने का पता चलने पर घरवालों ने उन्हें बहुत छोटी उम्र में खुद से अलग कर दिया था, तब उन्होंने किन्नरों के बीच रह कर जिन्दगी काटी।

मप्र की प्रथम किन्नर विधायक रहीं शबनम मौसी


दतिया उपचुनाव को रोचक बनाने वाली किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह राजपूत



























अब एक बार फिर मध्यप्रदेश के ही दतिया उपचुनाव में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर संजना सिंह ने अनजान सी पार्टी का उम्मीदवार बन कर चुनाव को रोचक बना दिया है। सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्र का टिकट काटने से मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट का उपचुनाव यह सीट पहले से ही चर्चाओं में है। अब नीट आंदोलन के माहौल में यहाँ से किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर संजनसिंह ने अनजान सी पार्टी का उम्मीदवार बन इसे और भी अधिक रोचक बना दिया है। दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान है।

(लेखक मप्र जनसम्पर्क विभाग से सं निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।)
📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: