अंतर्राष्ट्रीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन 2026:
5 से 8 अगस्त तक भोपाल में होगा अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन, तैयारियों की समीक्षा तेज;
Tropic Reporters, Digital desk, भोपाल/नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026:

अंतर्राष्ट्रीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन 2026
राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोमवार को संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कमिश्नर कार्यालय में बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की संचालक प्रियंका चंद्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू कुमार, संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव और जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी भी मौजूद रहे।
![]() |
| अंतर्राष्ट्रीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन 2026 की रिव्यू मीटिंग |
![]() |
| अंतर्राष्ट्रीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन 2026 की रिव्यू मीटिंग |
कमिश्नर शर्मा ने निर्देश दिए कि सम्मेलन की सभी व्यवस्थाएं भारत की संस्कृति, परंपरा और गौरव के अनुरूप हों। उन्होंने माइक्रो प्लानिंग, सुरक्षा, यातायात, आतिथ्य और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 5 और 6 अगस्त को मिंटो हॉल में ब्रिक्स देशों की तकनीकी समितियों की बैठकें होंगी। 5 अगस्त की शाम प्रतिनिधिमंडल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण करेगा, जबकि 6 अगस्त को रविंद्र भवन में ब्रिक्स कल्चरल फेस्टिवल के तहत सदस्य देशों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
7 अगस्त को ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री भोपाल पहुंचेंगे और ट्राइबल म्यूजियम, वन विहार तथा राज्य संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। शाम को रविंद्र भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। 8 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संस्कृति मंत्रियों की बैठक होगी, जिसके बाद सांची स्तूप के भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

