विश्व हेपेटाइटिस दिवस:

🎧 सुनें:

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों से की सावधानी रखने एवं स्वच्छ भोजन-पानी अपनाने की अपील;

Tropic Reporters, Digital desk, भोपाल, 28 जुलाई 2026:

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों से स्वच्छता और सावधानी अपनाने की अपील की। मंगलवार को जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दूषित भोजन और दूषित पानी के सेवन से बचना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर शुरुआत से ही उचित और समय पर उपचार कराना आवश्यक है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने लोगों को दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने लोगों से शुद्ध भोजन और स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं सतर्क रहे और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी हेपेटाइटिस से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक भी शुरू हुई।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: