मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगी तेज

🎧 सुनें:

सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगी तेज: संजीव कुमार झा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलीं स्वीप आइकॉन सारिका घारू;

Tropic Reporters, संदीप सिंह, भोपाल, 31 जुलाई 2026:

ध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस उद्देश्य के साथ स्वीप आइकॉन सारिका घारू ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा से शिष्टाचार भेंट कर दतिया उपचुनाव में संचालित किए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

स्वीप आइकॉन सारिका घारू की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भेंट

मुलाकात के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भावी कार्ययोजना और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की। श्री झा ने आगामी सामान्य चुनावों के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को व्यावहारिक, रोचक तथा प्रभावशील बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों, युवाओं और महिला मतदाताओं तक सीधा संवाद कायम किया जाए ताकि प्रदेश का कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे।

स्वीप आइकॉन सारिका घारू ने कहा कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ायेगी । उन्होंने बताया कि आगामी समय में कठपुतली शो, नुक्कड़ नाटक, विज्ञान और कला आधारित रोचक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा ।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: