भोपाल: UCC बिल का विरोध:
By Tropic Reporters — Tuesday, July 21, 2026
🎧 सुनें:
UCC बिल के विरोध में धरना, भोपाल के यादगार-ए-शाहजहानी पार्क में धरना;
सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगे - आरिफ मसूद
Tropic Reporters, Digital desk, भोपाल, 21 जुलाई 2026:
संसदीय क्षेत्र भोपाल की मध्य क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आज मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (UCC) बिल के विरोध में म.प्र. विधानसभा में विरोध किया। इसके बाद यादगार शाहजहॉनी पार्क में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी एवं मध्य विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि UCC बिल मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लाए हैं। संविधान के अनुच्छेद 25 में सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार प्रदान करता है। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अंतरात्मा की स्वतंत्रता, किसी भी धर्म को मानने, उसका आचरण करने और उसका स्वतंत्र रूप से प्रचार करने का समान अधिकार है। संविधान का अनुच्छेद 29 अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण से जुड़ा है। यह भारत के सभी नागरिकों को अपनी भाषा, लिपि और संस्कृति को संरक्षित रखने का मौलिक अधिकार देता है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 44 सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने का निर्देश देता है।
धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ़ जोरदार नारेबाजी की गई और इस क़ानून का विरोध किया।
📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...


