‘राखी रनवे 2026’ स्वदेशी प्रदर्शनी:
मानस भवन भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय ‘राखी रनवे 2026’ स्वदेशी प्रदर्शनी का शुभारंभ, आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के संकल्प को पूरा करें महिला उद्यमी: सुनील माहेश्वरी;
24 अगस्त 2026, Tropic Reporters, संदीप सिंह, भोपाल:
रक्षा बंधन के पावन अवसर पर समृद्धि वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मानस भवन भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय ‘राखी रनवे 2026’ स्वदेशी प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एड. सुनील माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य सिलाई कला बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल महिला उद्यमियों, प्रतिभागियों और स्वदेशी उत्पादों से जुड़े प्रदर्शकों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की।
![]() |
| ‘राखी रनवे 2026’ स्वदेशी प्रदर्शनी का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि एड. सुनील माहेश्वरी |
एड. सुनील माहेश्वरी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के संकल्प को धरातल पर उतारने में महिला उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की प्रमुख पूजा निगम एवं रूपाली अग्रवाल सहित सभी प्रतिभागी बहनों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। श्री माहेश्वरी ने विश्वास व्यक्त किया कि तीन दिवसीय यह आयोजन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों, प्रतिभागियों एवं आमजन की सहभागिता रही। प्रदर्शनी में स्वदेशी उत्पादों, हस्तनिर्मित वस्तुओं और विभिन्न प्रकार के रक्षाबंधन से जुड़े आकर्षक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें लोगों ने विशेष रुचि के साथ देखा।
