जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में जनसमस्या समाधान शिविर:
जैसीनगर में जनसमस्या समाधान शिविर, मंत्री श्री राजपूत की मौजूदगी में सुनी गई क्षेत्रवासियों की समस्याएं;
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से मजबूत होगा जनता और सरकार के बीच विश्वास: गोविंद सिंह राजपूत
21 अगस्त 2026, Tropic Reporters, संदीप सिंह, भोपाल:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जैसीनगर में जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम एवं जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जिला कलेक्टर, एस.पी.,जिला पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]() |
| मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत |
![]() |
| जैसीनगर में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत की उपस्थिति में जनसमस्या समाधान शिविर |
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान केवल समस्याएं सुनने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। आम नागरिक अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखें और संबंधित विभाग उन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करें, यही इस अभियान की भावना है। श्री राजपूत ने कहा कि हर शुक्रवार को यह शिविर लगाये जायेंगें तथा समस्त विभागों के अधिकारी लोगों की समस्या का निदान करेंगें। यह क्रम जनवरी तक जिला स्तर से लेकर खण्ड स्तरीय शिविरों के माध्यम से चलता रहेगा। आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, लाडली बहना, प्रधानमंत्री आवास, 181 की शिकायतों का निराकरण इसी शिविर के माध्यम से किया जा सकेगा। श्री राजपूत ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को शिविर तक पहुंचाये ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण कर सकें।
मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ देश में विकास और जनकल्याण की नई दिशा तय की है। इसी भावना को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी तके से पहुंचे और लोगों को अपने छोटे-बड़े कामों के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, सरकार का संकल्प
मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-जल सहित विभिन्न जनकल्याणका योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और आमजन को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि योजनाएं तभी सार्थक हैं, जब उनका लाभ वास्तविक हितग्राही तक पहुंचे। जन विश्वास अभियान इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जा रहा है।
सुरखी विधानसभा में विकास के साथ जनसेवा पर विशेष जोर
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा उनका परिवार है और क्षेत्र का विकास उनकी निरंतर प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही गांव-गांव विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उनका प्रयास है कि सुरखी विधानसभा का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि विकास केवल बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। किसी परिवार की समस्या का समाधान होना, पात्र व्यक्ति को सरका योजना का लाभ मिलना, किसान की समस्या दूर होना, महिला को सम्मान और सुविधा मिलना तथा युवा को आगे बढ़ने का अवसर मिलना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जनता से अधिकतम संख्या में अभियान में पहुंचने की अपील
मंत्री राजपूत ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि जैसीनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि जनता की बात गंभीरता से सुनी जाए और नियमानुसार समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
![]() |
| अभियान के जनसमस्या समाधान शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित जनसामान्य |


