जनगणना 2027: द्वितीय चरण
जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने प्रश्नावली जारी की, परिवारों से पूछे जाएंगे 40 सवाल, मांगी जाएगी जाति से लेकर बैंक खाते तक की जानकारी;
Tropic Reporters, Digital desk, नई दिल्ली/भोपाल, 18 अगस्त 2026:
![]() |
| फरवरी 2027 में जनगणना का अंतिम चरण आरम्भ होगा |
विशेष रूप से जाति की जानकारी
जनगणना के दौरान जनगणनाकर्मी (प्रगणक) परिवार के सदस्यों की जाति से जुड़ी जानकारी भी दर्ज करेंगे। हालांकि प्रश्नावली में ओबीसी के लिए अलग से कॉलम नहीं होने की बात सामने आई है। इसके अलावा परिवार की भाषा, सामाजिक वर्ग और दूसरे सामाजिक विवरण भी दर्ज किए जाएंगे।
वाहन से लेकर बैंक खाते तक सवाल
प्रश्नावली में परिवार के मुखिया से यह भी पूछा जाएगा कि वह किस वाहन से आने-जाने का काम करता है। इसके अलावा परिवार के पास कितने बैंक खाते हैं और कोविड-19 का टीका कहां लगवाया गया था, जैसी जानकारी भी मांगी जाएगी।
आधार और मोबाइल की जानकारी
जनगणना में परिवारों से शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, प्रवास, भाषा और डिजिटल साक्षरता से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। इसके साथ मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी जानकारी भी प्रश्नावली में शामिल है। मोबाइल और आधार जैसी जानकारी के लिए ‘यदि उपलब्ध हो’ का विकल्प रखा गया है।
सरकारी योजनाओं के लिए उपयोग होगा डेटा
गृह मंत्रालय के भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जनगणना अधिकारियों को परिवारों से निर्धारित सवालों के जवाब लेने होंगे। यह अधिसूचना 14 अगस्त 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित हुई है।
सरकार के लिए जनगणना से मिलने वाला डेटा देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति समझने में मदद करेगा। इससे शिक्षा, रोजगार, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं बनाने में भी सहायता मिल सकती है।



