विश्व छायांकन (फोटोग्राफी) दिवस: कैमरे की नजर से देखें मानव संग्रहालय
विश्व छायांकन दिवस पर राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में विशेष फोटो एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता, संग्रहालय की प्राकृतिक सुंदरता एवं जनजातीय विरासत कैमरे के रचनात्मक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का अनूठा अवसर;
Tropic Reporters, अपर्णा मिश्रा, भोपाल, 18 अगस्त 2026:
“आइए, कैमरे की नजर से देखें मानव संग्रहालय- तस्वीरें खींचें, रील बनाएं, अपनी प्रतिभा दिखाएं और आकर्षक पुरस्कार पाएं।”
IGRMS में विश्व छायांकन दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता की जानकारी
जी हाँ! विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर 19 अगस्त 2026 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में दर्शकों, फोटोग्राफरों तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए विशेष Photography फ़ोटोग्राफ़ी / रील मेकिंग Competition प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
संग्रहालय की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय आवासों, पारंपरिक जीवनशैली, स्थापत्य, कला एवं सांस्कृतिक विरासत को अपने कैमरे और रचनात्मक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का यह एक अनूठा अवसर है।
![]() |
| IGRMS स्थित जनजातीय आवास की प्रतिकृति |
प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन प्रतिभागियों की पोस्ट/रील पर प्राप्त सर्वाधिक व्यूज के आधार पर किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार ₹5,000, द्वितीय पुरस्कार ₹3,000, तृतीय पुरस्कार ₹1,500 तथा चतुर्थ सांत्वना पुरस्कार ₹500 रखा गया है।
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 19 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। प्रतिभागियों को अपनी पोस्ट/रील 19 अगस्त को रात्रि 8:00 बजे तक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करनी होगी। पोस्ट/रील पर प्राप्त कुल व्यूज की संख्या का प्रमाण 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक संग्रहालय में जमा करना होगा। पुरस्कार प्राप्त व्यूज के आधार पर प्रदान किए जाएंगे।
मानव संग्रहालय के फोटोग्राफी प्रभाग के प्रभारी अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने सभी अमेच्योर/ प्रोफेशनल, शौकिया फोटोग्राफर्स सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर्स, रील मेकर्स आदि एवं जन सामान्य को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए अपील की है कि वे सभी लोग विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर 19 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में मानव संग्रहालय आएं, और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से संग्रहालय की सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय आवास और प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद करें तथा इस विशेष प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।
प्रतियोगिता के लिए पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए संग्रहालय के फोटोग्राफिक अधिकारी श्री तापस विश्वास, वरिष्ठ छायाकार श्री सुनील अलपुरिया से दिए गए मोबाइल नंबरों 9425080016 / 9826712281 पर सम्पर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता का पंजीयन स्थल मानव संग्रहालय का मुख्य पार्किंग क्षेत्र रहेगा।
