एएफएस इंडिया की सेंट्रल जोन रीजनल मीट:
एएफएस इंडिया की सेंट्रल जोन रीजनल मीट में विशेष सत्र का आयोजन, पढ़ाई और काम के तनाव से मिलेगी राहत, डॉ. आरती सिन्हा ने कराया साउंड हीलिंग एवं गाइडेड मेडिटेशन;
Tropic Reporters, संदीप सिंह, भोपाल, 11 अगस्त 2026:
![]() |
| कार्यक्रम में 'डिस्टिंग्विश्ड वेलनेस रिसोर्स पर्सन’ के रूप में आमन्त्रित डॉ. आरती सिन्हा |
![]() |
| एएफएस इंडिया की सेंट्रल जोन रीजनल मीट 2026–27 का आयोजन किया गया |
डॉ. आरती सिन्हा ने प्रतिभागियों के लिए साउंड हीलिंग एवं चक्र मेडिटेशन का विशेष सत्र आयोजित किया। सत्र में उन्होंने विभिन्न ध्वनि वाद्य यंत्रों और ध्यान तकनीकों के माध्यम से प्रतिभागियों को गहन विश्रांति एवं आंतरिक शांति का अनुभव कराया।
सत्र के दौरान सिंगिंग बाउल, रेनस्टिक, ओशन ड्रम, क्रिस्टल बाउल तथा विभिन्न फ्रीक्वेंसी के हिमालयन सिंगिंग बाउल का प्रभावी उपयोग किया गया। इन ध्वनियों और कंपन के साथ डॉ. सिन्हा ने प्रतिभागियों को गाइडेड इमेजरी आधारित ध्यान कराया। इस इमेजरी गाइडेड मेडिटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक एकाग्रता बढ़ाने, मस्तिष्क के दोनों हिस्सों के बेहतर समन्वय यानी होल ब्रेन एक्टिवेशन तथा गहन विश्रांति की अवस्था से जुड़ने का अनुभव कराया गया। ध्यान प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों ने थीटा अवस्था तक पहुंचने जैसी गहरी ध्यानात्मक अनुभूति का अनुभव किया।
डॉ. आरती सिन्हा ने कहा कि आज की तेज रफ्तार जीवनशैली में व्यक्ति के लिए मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और स्वयं से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। ध्वनि, कंपन, श्वास और ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों को शांत करते हुए भीतर की सकारात्मक ऊर्जा के साथ जुड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ध्यान केवल आंखें बंद करके बैठना नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर की यात्रा है, जो व्यक्ति को मानसिक रूप से अधिक संतुलित और सजग बनाने में सहायक हो सकती है। उन्होंने प्रतिभागियों को समझाया कि ध्वनि और कंपन का अनुभव शरीर एवं मन को गहरे विश्राम की ओर ले जाने में सहायक हो सकता है। विभिन्न वाद्य यंत्रों से उत्पन्न ध्वनि तरंगों के साथ गाइडेड इमेजरी ने सत्र को और अधिक प्रभावशाली बनाया। प्रतिभागियों ने शांत वातावरण में आंखें बंद कर निर्देशित ध्यान का अभ्यास किया और साउंड हीलिंग की विभिन्न तकनीकों का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि साउंड हीलिंग विद्यार्थियों की मेमोरी, कॉन्फिडेंस, लर्निंग, तनाव मुक्त करने, इम्यूनिटी बूस्ट के लिए बहुत उपयोगी है।
सत्र से दिया आध्यात्मिक एवं ध्यानात्मक अनुभव
डॉ आरती सिन्हा ने विशेष रूप से हिमालयन सिंगिंग बाउल और क्रिस्टल बाउल की विभिन्न ध्वनि आवृत्तियों, रेनस्टिक और ओशन ड्रम की प्राकृतिक ध्वनियों ने सत्र को एक अलग ध्यानात्मक अनुभव प्रदान किया। गाइडेड इमेजरी के माध्यम से प्रतिभागियों को सकारात्मक कल्पनाओं और मानसिक विश्रांति की यात्रा कराई गई। साउंड हीलिंग विद्यार्थियों की मेमोरी, कॉन्फिडेंस, लर्निंग, तनाव मुक्त करने, इम्यूनिटी बूस्ट के लिए बहुत उपयोगी है। सत्र समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों ने डॉ. आरती ऊर्जा संतुलन एवं आत्मिक विश्रांति का अनूठा अनुभव बताया।
डॉ. आरती सिन्हा ने बताया कि आरती सिन्हा ट्रस्ट के माध्यम से भी साउंड हीलिंग, ध्यान एमबीएम, मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण तथा समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। उनका उद्देश्य लोगों को ऐसी सरल और प्रभावी तकनीकों से जोड़ना है, जिन्हें वे अपने दैनिक जीवन में अपनाकर तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच स्वयं के लिए कुछ समय निकाल सकें।
एएफएस इंटरकल्चरल प्रोग्राम्स इंडिया की इस रीजनल मीट में आयोजित यह साउंड हीलिंग एवं चक्र मेडिटेशन सत्र कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। प्रतिभागियों ने डॉ. आरती सिन्हा के मार्गदर्शन में ध्वनि, ध्यान और गाइडेड इमेजरी के माध्यम से गहन विश्रांति का अनुभव किया और सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं यादगार बताया।

