भाजपा महिला मोर्चा की आईटी सह प्रभारी रश्मि शुभश्री के जन्मदिन पर हुआ आत्मीय अभिनंदन:
भाजपा महिला मोर्चा की आईटी सह प्रभारी रश्मि शुभश्री के जन्मदिन पर जगह-जगह हुआ आत्मीय अभिनंदन, समर्थकों ने किया सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन;
Tropic Reporters, संदीप सिंह, भोपाल, 16 अगस्त 2026:

सह आईटी प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा रश्मि शुभश्री के साथ कार्यकर्ता
पटेल नगर में जन्मदिन के अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने श्रीमती रश्मि शुभश्री का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। धार्मिक वातावरण में आयोजित सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर श्रीमती रश्मि शुभश्री ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन पर मिले प्रेम, अपनापन, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और समाजजनों का यह स्नेह उन्हें निरंतर जनसेवा एवं संगठन के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने अरविंद रघुवंशी, इमरत रघुवंशी, समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, पटेल नगर के कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति का हृदय से धन्यवाद देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर हुए आत्मीय आयोजनों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। श्रीमती रश्मि शुभश्री ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे इसी विश्वास के साथ निरंतर समाज एवं संगठन की सेवा के लिए समर्पित रहेंगी।