स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
पीपुल्स अस्पताल परिसर एवं इंद्रपुरी ए सेक्टर में ध्वजारोहण के साथ गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा उत्साह, वरिष्ठ समाजसेवी सविता मालवीय ने मुख्य अतिथि के रूप में किया ध्वजारोहण;
Tropic Reporters, संदीप सिंह, भोपाल, 17 अगस्त 2026:
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सविता मालवीय ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। पहला कार्यक्रम पीपुल्स अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया। अस्पताल के डीन डॉ. साजी थॉमस एवं उनकी टीम द्वारा सविता मालवीय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। समारोह में उन्होंने ध्वजारोहण कर उपस्थित चिकित्सकों, अस्पताल स्टाफ एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सविता मालवीय
इसके बाद भोपाल के इंद्रपुरी ए सेक्टर में कॉलोनीवासियों द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी सविता मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। भाजपा नेत्री श्रीमती मिथलेश जैन एवं कॉलोनीवासियों के आमंत्रण पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उपस्थित नागरिकों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इस अवसर पर सविता मालवीय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने और उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। दोनों ही स्थानों पर सविता मालवीय का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने आयोजकों, अस्पताल प्रबंधन, कॉलोनीवासियों एवं सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रत्येक भारतीय के हृदय में सदैव जीवित रहनी चाहिए।