वाघा बॉर्डर पहुंचकर जवानों को राखी बांध कर बहनों ने उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं दीर्घायु जीवन की कामना की:

🎧 सुनें:
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर सीधी की बहनों ने वाघा बॉर्डर पहुंचकर जवानों को बांधी राखी, विश्व हिंदू परिषद एवं विश्व मांगल्य सभा की बहनों ने देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं दीर्घायु जीवन की कामना की;

31 अगस्त 2026, Tropic Reporters, संदीप सिंह, सीधी/भोपाल:

वाघा बॉर्डर पर बहनों ने जवानों को राखी बांध उनके सुरक्षित दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की

सावन मास की पूर्णिमा एवं पावन रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं विश्व मांगल्य सभा की बहनों ने देशभक्ति और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए वाघा बॉर्डर पहुंचकर सीमा पर तैनात वीर जवानों को राखी बांधी।
इस अवसर पर सीधी की बहनों ने देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर बहनों ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवान ही देशवासियों के विश्वास और सुरक्षा के सबसे मजबूत प्रहरी हैं।
इस भावपूर्ण अवसर पर श्रीमती अजीता द्विवेदी, रामवती मिश्रा, अनीता मिश्रा, आराधना सिंह, मीरा सिंह, सपना विश्वकर्मा, शीतल तिवारी एवं सीमा सिंह सहित अन्य बहनों ने वाघा बॉर्डर पहुंचकर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशभक्ति, प्रेम और आत्मीयता से भरा यह आयोजन बहनों और वीर जवानों के बीच स्नेह के अटूट बंधन का सुंदर प्रतीक बना।
📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: