विश्व स्कार्फ दिवस:

🎧 सुनें:

लोकभवन में मनाया गया विश्व स्कार्फ दिवस, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई स्काउट-गाइड को सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्रहित की प्रतिज्ञा;

Tropic Reporters, Digital desk, भोपाल, 01 अगस्त 2026:

विश्व स्कार्फ दिवस: स्काउट्स एवं गाईड के अधिकारियों के साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल 

विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर शनिवार को लोकभवन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य संरक्षक मंगुभाई पटेल ने की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के स्काउट एवं गाइड पदाधिकारियों को सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रतिज्ञा दिलाई।

कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को स्काउट-गाइड का स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य आयुक्त राजीव जैन, राज्य सचिव धीरेन्द्र मिश्रा, संयुक्त राज्य सचिव जानकी सिंह और राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बी.एल. शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि हर वर्ष 1 अगस्त को विश्व स्कार्फ दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्काउट और गाइड सदस्य स्कार्फ धारण कर संगठन के मूल्यों, सेवा भावना, अनुशासन और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश देते हैं।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: