मास्टर प्लान लागू करने की मांग:

🎧 सुनें:

मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना, मध्य विधानसभा क्षेत्रविधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन हुआ;

Tropic Reporters, अपर्णा मिश्रा, भोपाल, 05 अगस्त 2026:

मास्टर प्लान लागू करने की मांग पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र के कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने 10 नंबर मार्केट में विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित हो कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते विधायक आरिफ मसूद

धरने को संबोधित करते हुए विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल के विकास के लिए मास्टर प्लान लाना बहुत जरूरी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को उज्जैन के विकास की बहुत चिंता है, लेकिन भोपाल राजधानी की कोई चिंता नहीं है। मास्टर प्लान नहीं होने के कारण रहवासी और व्यवसाय करने वाले दोनों ही आए दिन परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी और चारो तरफ ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। भोपाल को मेट्रो की ज़रूरत नहीं है फ्लाइ ओवर और मास्टर प्लान की ज़रूरत है।

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल में मास्टर प्लान लागू करने के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा। धरने में सम्मिलत होने वालों में मुख्यरूप से बाबा सिंह देव जी, पूर्व महापौर दीप चंद यादव एवं कॉंग्रेस पार्षद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: