सावन महोत्सव: संस्कृति, संस्कार और नारी शक्ति की झलक
मदद फाउंडेशन के आयोजन में सावन सुंदरी प्रतियोगिता, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, सावन महोत्सव में दिखी संस्कृति, संस्कार और नारी शक्ति की झलक;
Tropic Reporters, संदीप सिंह, भोपाल, 12 अगस्त 2026:
मदद फाउंडेशन द्वारा सावन महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति, संस्कार, नारी शक्ति और प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को यादगार बना दिया।
मदद फाउंडेशन द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में मुख्य अतिथि मंत्री कृष्णा गौर
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। उन्होंने संस्कार, संस्कृति और जनभावनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और महिलाओं को अपनी प्रतिभा व क्षमताओं को सामने लाने के लिए निरंतर अवसर मिलना चाहिए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिखा जोशी, श्रीमती वंदना प्रधान, श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती संगीता चव्हाण एवं श्रीमती अंकिता मिश्रा उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। महोत्सव के दौरान आयोजित सावन सुंदरी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया। कथक, भरतनाट्यम और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह से पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में नेहा भगत, स्वाति शर्मा, संध्या वर्मा और ज्योति सक्सेना शामिल रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
आयोजन को सफल बनाने में मदद फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती सुनंदा पहाड़े के साथ सुवर्णा जावलकर, सपना, प्रतिमा रघुवंशी, दीपा शर्मा, डॉली, सोनम तोमर, कला शेजकर, राधिका देशमुख, उज्ज्वल और अनु श्रीवास्तव सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायक मंडली और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
महिलाओं और बच्चों को निःशुल्क मंच देने की पहल:
मदद फाउंडेशन महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा, कला और क्षमताओं को प्रस्तुत करने के लिए निःशुल्क मंच उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि महिलाओं और बच्चों को आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी पहचान बनाने के अवसर उपलब्ध कराना है। फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, सामाजिक उत्थान और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए निरंतर प्रयासरत है। सेवा, संस्कार और सशक्तिकरण को आधार बनाकर संस्था समाज के उत्थान और सशक्त भविष्य के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।