भारतीय रेल; यात्रियों की सुविधा:

🎧 सुनें:

रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का होगा नियमित संचालन, लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना उद्देश्य;

07 सितंबर 2026, Tropic Reporters, अंज ठाकुर, भोपाल:

रेल यात्रियों की सुविधा, बढ़ती मांग तथा लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 01665/01666 रानी कमलापति–अगरतला–रानी कमलापति स्पेशल अब 11665/11666 रानी कमलापति–अगरतला–रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 11665 रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 22 अक्टूबर 2026 से रानी कमलापति स्टेशन से तथा ट्रेन संख्या 11666 अगरतला–रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 25 अक्टूबर 2026 से अगरतला स्टेशन से प्रारंभ होगा।

ट्रेन संख्या 11665 रानी कमलापति–अगरतला प्रत्येक गुरुवार तथा ट्रेन संख्या 11666 अगरतला–रानी कमलापति प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।

ट्रेन का मार्ग रानी कमलापति–नर्मदापुरम–इटारसी–पिपरिया–गाडरवारा–नरसिंहपुर–जबलपुर–कटनी–मैहर–सतना–माणिकपुर–प्रयागराज छिवकी–मिर्जापुर–पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन–बक्सर–आरा–दानापुर–पाटलिपुत्र–हाजीपुर–बरौनी–बेगूसराय–खगड़िया–नौगछिया–कटिहार–किशनगंज–न्यू जलपाईगुड़ी–न्यू कूचबिहार–न्यू अलीपुरद्वार–न्यू बोंगाईगांव–रंगिया–गुवाहाटी–छपारमुख–न्यू हाफलोंग–बदरपुर जंक्शन–न्यू करीमगंज–धर्मनगर–कुमारघाट–अंबासा–तेलियामुरा होते हुए अगरतला तक रहेगा।

इस ट्रेन के नियमित संचालन से मध्य प्रदेश को पूर्वोत्तर भारत, विशेषकर त्रिपुरा एवं अगरतला क्षेत्र से सीधी रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे यात्रियों को नियमित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।

रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस की संशोधित संरचना में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 08 स्लीपर, 02 सेकेंड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 05 थर्ड एसी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 जनरेटर कार शामिल हैं।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: