गर्मी में कूल फिटनेस का क्रेज

🎧 सुनें:

 गर्मी में कूल फिटनेस का क्रेज:

भोपाल में एक्वा वर्कआउट बना महिलाओं और युवाओं की पहली पसंद; जिम से दूरी, पानी में एक्सरसाइज से नजदीकी- कम थकान, ज्यादा फिटनेस और स्ट्रेस फ्री लाइफ का नया ट्रेंड

र्मी की शुरुआत के साथ ही भोपाल में फिटनेस का ट्रेंड बदल रहा है। अब लोग जिम की बजाय एक्वा वर्कआउट्स की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। शहर के स्विमिंग पूल्स में एक्वा योग, वाटर ऐरोबिक्स, पूल साइक्लिंग और एक्वा जुम्बा का क्रेज बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर महिलाएं और युवा इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह कम थकान में बेहतर रिजल्ट देता है। पानी में होने वाली ये एक्सरसाइज न सिर्फ बॉडी को कूल रखती हैं, बल्कि वेट लॉस और स्ट्रेस रिलीफ में भी बेहद असरदार साबित हो रही हैं।



सभी उम्र के लोग अपना रहे एक्सरसाइज

गर्मी के मौसम में पानी वाली एक्सरसाइज हर उम्र के लोगों को आकर्षित कर रही है। खासकर युवा वर्ग इसे फिटनेस और फन के काम्बिनेशन के रूप में तेजी से अपना रहा है। महिलाओं में भी इसका क्रेज ज्यादा बढ़ा है, क्योंकि यह आसान और कम थकाने वाली एक्सरसाइज है। वहीं समर वेकेशन में बच्चे और लो-इम्पैक्ट होने के कारण बुजुर्ग भी इसे अपनाकर खुद को एक्टिव रख रहे हैं।

वाटर एक्टिविटी के फायदे:

वजन कम करने में मदद 

स्टैमिना और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाना

स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करना

बच्चों में कान्फिडेंस और एक्टिवनेस बढ़ाना

यूजर्स के अनुभव

"मैं पहले जुम्बा करती थी, लेकिन अब एक्वा जुम्बा कर रही हूं। बेटी के स्विमिंग टाइम में ही एक घंटा निकाल लेती हूं। इससे शरीर रिलैक्स रहता है, थकान कम होती है और नींद भी बेहतर आने लगी है।" -अमृता विश्वकर्मा, सुभाष नगर 

"हम सभी महिलाएं पूरे हफ्ते एक्वा जुम्बा का इंतजार करती हैं। पानी में वर्कआउट से शरीर पर दबाव नहीं पड़ता, थकान कम होती है और सुकून मिलता है। साथ ही फिटनेस भी बेहतर होती है और मन खुश रहता है।"-अंकिता सिंह, रचना टावर 

एक्सपर्ट की राय

"एक्वा योगा गर्मियों में 30-32 डिग्री तापमान में करना सबसे बेहतर माना जाता है। पानी में आसन, प्राणायाम और मेडिटेशन से शरीर ठंडा रहता है, जाइंट पेन और स्ट्रेस कम होता है। 5-7 मिनट का प्राणायाम भी गहरा रिलैक्स देता है। हफ्ते में दो दिन करने से हार्ट हेल्थ सुधरती है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और नींद भी बेहतर आती है।"

-वाटर योगा इंस्ट्रक्टर प्रियल अवस्थी, चूना भट्टी, भोपाल 

" गर्मी के मौसम में पानी में होने वाली एक्सरसाइज तेजी से ट्रेंड में आ रही हैं। एक्वा एरोबिक्स और एक्वा जुम्बा इसलिए लोकप्रिय हैं क्योंकि इनमें म्यूजिक के साथ मजेदार तरीके से कैलोरी बर्न होती है। वाटर वाकिंग और जागिंग कम मेहनत में जोड़ों पर कम दबाव डालते हुए फिटनेस बढ़ाने में मदद करते हैं। एक्वा योगा शरीर को रिलैक्स करने और मानसिक तनाव कम करने के लिए पसंद किया जा रहा है। वहीं स्विमिंग फिटनेस पूरी बाडी वर्कआउट के लिए सबसे असरदार मानी जाती है। ये सभी एक्टिविटीज गर्मी में ठंडक के साथ बेहतर फिटनेस देने के कारण लोगों की पहली पसंद बन रही हैं।"



-शेलू तंवर, फिटनेस कोच, रचना टावर

📝 Summary:
Generating summary...