NEET Paper Leak

🎧 सुनें:
NEET पेपर लीक पर सरकार का बड़ा फैसला: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं- धर्मेंद्र प्रधान
अब आनलाइन होगी परीक्षा; परीक्षा माफिया पर सख्त कार्रवाई, 
Tropic Reporters, नई दिल्ली:

NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों की घोषणा की। सरकार ने साफ किया है कि परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर अब “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा। 

अगले साल से ऑनलाइन मोड में
NEET परीक्षा में OMR सिस्टम को बताया लीक की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि अगले वर्ष से NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा OMR आधारित प्रणाली में कई खामियां सामने आई हैं, जिसके कारण पेपर लीक जैसी घटनाएं हुईं। अब ऑनलाइन परीक्षा होने से सुरक्षा मजबूत होगी और परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। 

21 जून को होगा NEET-UG री-एग्जाम
शिक्षा मंत्री ने बताया कि रद्द की गई NEET-UG 2026 परीक्षा का पुनः आयोजन 21 जून को किया जाएगा। इसके लिए नए एडमिट कार्ड जारी होंगे और छात्रों को परीक्षा शहर चुनने की सुविधा भी दी जाएगी। सरकार का कहना है कि किसी भी योग्य छात्र का भविष्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। 

एग्जाम माफिया पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि परीक्षा प्रणाली में सुरक्षा चूक हुई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच एजेंसियां गहराई से जांच कर रही हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने परीक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए व्यापक सुधार प्रक्रिया शुरू करने की बात भी कही। इसके लिए जांच एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। 
📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: