एनएबीएच पूर्ण प्रत्यायन कार्यक्रम का आयोजन

🎧 सुनें:

भोपाल में एनएबीएच पूर्ण प्रत्यायन कार्यक्रम आयोजित, मरीजों की सुरक्षा और बेहतर इलाज पर फोकस;

Tropic Reporters, Digital Desk, भोपाल, 09 जुलाई 2026:

रीजों की सुरक्षा और उपचार की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया) के घटक बोर्ड राष्ट्रीय अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाता प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) द्वारा भोपाल में 'एनएबीएच पूर्ण प्रत्यायन कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। प्रदेशव्यापी 'गुणवत्ता यात्रा' पहल के अंतर्गत यह श्रृंखला का तीसरा कार्यक्रम है।

एनएबीएच पूर्ण प्रत्यायन कार्यक्रम का आयोजन

इस श्रृंखला का शुभारंभ 6 जुलाई को हुआ था, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मुख्य आतिथ्य प्रदान किया था। गुरुवार के सत्र में 69 अस्पताल इकाइयों के 115 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा तथा जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. कामिनी मेहरा उपस्थित रहीं। डॉ. शर्मा ने अस्पतालों को गुणवत्ता मानकों पर कार्य करने तथा 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने अस्पतालों को एनएबीएच मानकों से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि एनएबीएच पूर्ण प्रत्यायन केवल एक प्रमाण-पत्र नहीं, बल्कि रोगी सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, दवा प्रबंधन तथा नैदानिक परिणामों में निरंतर सुधार की एक सुदृढ़ प्रणाली है। प्रत्यायन की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ीकरण, गैप असेसमेंट, तैयारी एवं मूल्यांकन की चरणबद्ध जानकारी साझा की गई। संवादात्मक सत्र में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

अस्पतालों को एनएबीएच एंट्री लेवल सर्टिफिकेशन से आगे बढ़कर पूर्ण प्रत्यायन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित, विश्वसनीय और मानक-आधारित चिकित्सा सुविधाएँ सुलभ हो सकें।

आगामी दिनों में इसी श्रृंखला के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: