संसद का मानसून सत्र: हंगामे के पूरे आसार

🎧 सुनें:

सोमवार से शुरू होगा संसद का मानसूत्र सत्र, कई बहुप्रतीक्षित विधेयक हो सकते हैं प्रस्तुत;

सत्र के अधिक हंगामेदार होने के पूरे आसार

Tropic Reporters, Digital desk, नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026:

देश की संसद में सोमवार से शुरू होने जा रहा मानसून सत्र इस बार और भी अधिक हंगामेदार रहने के आसार हैं। एक ओर जहां सरकार पूर्व सत्र में पारित नहीं हो पाए परिसीमन संबंधित संविधान संशोधन विधेयक सहित FCRA जैसे कई महत्वपूर्ण विधेयक लाने की तैयारी कर रही है, वहीं विपक्ष NEET एवं अन्य परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। यद्यपि परिसीमन संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को अभी तक विधायी एजेंडे में शामिल नहीं किया गया  है। विधेयक पारित कराने के लिए आवश्यक संख्या बल पर होने वाली खींचतान पर अभी से मचा हुआ हंगामा सदन में और भी अधिक ध्यान आकर्षित करने वाला होगा।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: