जेसीआई रायपुर द्वारा आयोजित सुरों के महाकुंभ:
By Tropic Reporters — Tuesday, July 21, 2026
🎧 सुनें:
जेसीआई रायपुर द्वारा आयोजित सुरों के महाकुंभ में गूंजे मधुर गीत, मेलोडी रॉक स्टार बनी विजेता;
Tropic Reporters, Digital desk, रायपुर, 21 जुलाई 2026:
जेसीआई रायपुर वामांजलि द्वारा विमतारा भवन में आयोजित दो दिवसीय "सुरों के महाकुंभ" अंताक्षरी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न टीमों ने फिल्मी गीतों और संगीत ज्ञान का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई रायपुर वामांजलि की अध्यक्ष जेसी प्रियंका गुप्ता ने की। कार्यक्रम समन्वयक जेसी सविता गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रतियोगिता के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में जेसीआई सीनेटर अमिताभ दुबे उपस्थित रहे। वहीं फाइनल मुकाबले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू एवं पार्षद श्रीमती अनामिका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अतिथियों ने प्रतिभागियों के उत्साह और संगीत के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
प्रतियोगिता में मेलोडी रॉक स्टार टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। झंकार ग्रुप द्वितीय तथा सुर साज तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा सुरिली सखियाँ, सरगम साथी, संस्कृति टीम, सुरों के असुर, अंशु महाराज ग्रुप, राग रागिनी एवं गाता रहे मेरा दिल टीम को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक जेसी सविता गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का मूल्यांकन देविका, रंजन पाल, किरण जैन, जयश्री ईश्वर एवं कविता राठी ने किया। समापन अवसर पर विजेता एवं सम्मानित टीमों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जेसीआई रायपुर वामांजलि की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...

