वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट:

🎧 सुनें:

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मिले एडवोकेट सुनील माहेश्वरी, नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की दी शुभकामनाएं;

Tropic Reporters, संदीप सिंह, भोपाल, 26 जुलाई 2026:

भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश राज्य सिलाई कला मंडल (म.प्र. शासन) के पूर्व अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एडवोकेट सुनील माहेश्वरी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनुराग जैन के नीति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त होने पर उनसे सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

नव नियुक्त नीति आयोग के सीईओ अनुराग जैन से सौजन्य भेंट करते सुनील माहेश्वरी

इस अवसर पर एडवोकेट सुनील माहेश्वरी ने कहा कि अनुराग जैन एक अत्यंत अनुभवी, दूरदर्शी और कुशल प्रशासनिक अधिकारी हैं। मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और प्रशासनिक क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया है। नीति आयोग जैसे देश के सर्वोच्च नीति निर्धारण संस्थान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति न केवल उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का सम्मान है, बल्कि देश के विकास को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नीति आयोग विकसित भारत के संकल्प को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके पश्चात एडवोकेट सुनील माहेश्वरी वल्लभ भवन पहुंचे, जहां उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के नव नियुक्त मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि अशोक वर्णवाल एक सक्षम, अनुभवी एवं संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश का प्रशासन और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह तथा जनोन्मुखी बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा, जिसमें मुख्य सचिव के रूप में अशोक वर्णवाल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।

नव नियुक्त मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल से सौजन्य भेंट करते सुनील माहेश्वरी

सुनील माहेश्वरी ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य, सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शी नेतृत्व का लाभ देश एवं प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए विकास, सुशासन और जनसेवा के नए मानक स्थापित करेंगे।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: