भोपाल: इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू

🎧 सुनें:

भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल आज होगा शुरू, आज से यात्रियों के साथ 5 दिन का परीक्षण, अगस्त से नियमित सेवा की तैयारी;

15 अगस्त तक कर सकते हैं नि:शुल्क यात्रा

Tropic Reporters, Digital desk, 27 जुलाई 2026:

म्बे समय से इंतजार कर रहे भोपाल वासियों का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार से शहर में इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) का यात्री ट्रायल शुरू हो गया है। अगले पांच दिनों तक यात्रियों के साथ इन बसों का संचालन किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर अगस्त से आम लोगों के लिए नियमित ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।

भोपाल वासियों के लिए ई-बस सुविधा का ट्रायल (AI Generated) 

भोपाल वासियों के लिए ई-बस सुविधा का ट्रायल (AI Generated)

नगर निगम के अनुसार, फिलहाल 3 रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इनमें चिरायु हॉस्पिटल-डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन–बैरागढ़–चिचली, चिरायु हॉस्पिटल–डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन, और डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन–कोच फैक्ट्री रूट शामिल हैं। इससे पहले पांच दिनों तक इन बसों का बिना यात्रियों के ट्रायल किया गया, ताकि रूट और संचालन संबंधी कमियों का आकलन किया जा सके।

यात्रियों से 2022 में परिवहन विभाग द्वारा स्वीकृत किराया ही लिया जाएगा। इन ई-बसों की सबसे बड़ी विशेषता दिव्यांग यात्रियों के लिए बनाई गई हाइड्रोलिक रैंप सुविधा है। इसके माध्यम से व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल उपयोगकर्ता आसानी से बस में चढ़-उतर सकेंगे। बस के अंदर दो व्हीलचेयर एक साथ खड़ी करने की भी पर्याप्त जगह दी गई है।

नई ई-बसों की लंबाई 9 मीटर है, जबकि वर्तमान सिटी बसें करीब 12 मीटर लंबी हैं। छोटी लंबाई होने के कारण ये बसें शहर की संकरी सड़कों और व्यस्त ट्रैफिक में अधिक आसानी से संचालित हो सकेंगी।

बसों का संचालन प्रतिदिन दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी।

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और एमआईसी सदस्य मनोज राठौर ने बताया कि अब तक 21 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल पहुंच चुकी हैं। अगले 10 से 12 दिनों में 20 और बसें आने की उम्मीद है। बैरागढ़ डिपो में 11 चार्जिंग पॉइंट भी तैयार कर दिए गए हैं, जिससे नियमित संचालन के दौरान चार्जिंग में कोई परेशानी नहीं होगी।

गौरतलब है कि रविवार को जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इन्हीं इलेक्ट्रिक बसों से यात्रा कर इस नई व्यवस्था का अनुभव लिया। अब ट्रायल पूरा होने के बाद अगस्त में भोपालवासियों को नियमित ई-बस सेवा मिलने की उम्मीद है।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: