गोविंद नारायण सिंह की जयंती; सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि:

🎧 सुनें:

 गोविंद नारायण सिंह की जयंती: राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण, नई पीढ़ी उनके जीवन से ले सेवा और समर्पण की सीख-सीएम मोहन यादव;

Tropic Reporters, Digital desk, भोपाल, 25 जुलाई 2026:

ध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर शनिवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, जनप्रतिनिधि और स्व. सिंह के परिजन भी मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती 

स्व. गोविंद नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री एवं अन्य विधानसभा सदस्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज का कल्याण करना है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को गोविंद नारायण सिंह के जीवन से सेवा, समर्पण, सादगी और नैतिकता की प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जनता से सीधा संवाद और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दृष्टिकोण आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोविंद नारायण सिंह वर्ष 1967 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने प्रशासन में जवाबदेही बढ़ाने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और जनहित के अनुरूप शासन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका कार्यकाल प्रदेश की राजनीति में बदलाव और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक माना जाता है।

मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सिंह तत्कालीन संविद सरकार की राजनीति के केंद्र बिंदु थे और स्वतंत्रता आंदोलन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सादगी और निष्पक्षता के साथ समाज सेवा को नई पहचान दी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की उस पहल की भी सराहना की, जिसके तहत पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व विधानसभा अध्यक्षों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि गोविंद नारायण सिंह का जन्म 25 जुलाई 1920 को सतना जिले के रामपुर बघेलान में हुआ था। वे 30 जुलाई 1967 से 12 मार्च 1969 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनका निधन 10 मई 2005 को हुआ था।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: