जन्तर-मन्तर पर कार्यवाई: वांगचुक ने अनशन खत्म किया

🎧 सुनें:

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का शांतिपूर्ण एक्शन, सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, मौके से गायब रहे अभिजीत दिपके;

भौंचक विपक्षी दलों ने प्रदर्शन स्थल से बनाई दूरी, लोगों की भीड़ छंटनी हुई शुरू, धरने पर ASFI के डफली गैंग का कब्जा

Tropic Reporters, Digital desk, नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026:

जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक का संघर्ष अब समाप्त हो गया है। हाई कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह पर दिल्ली पुलिस ने 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उनकी बिगड़ती सेहत के कारण जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी पत्नी गीतांजली ने कहा है कि उनके पति की हालत अब सुधर रही है, लेकिन उनकी तबियत अभी भी खराब है।

बीते दिनों अनशन के चलते सोनम वांगचुक की सेहत खराब है, जिस पर प्रशासन कड़ी नजर बनाए हुए था। दिल्ली पुलिस ने 10 मिनट के अंदर शांति पूर्वक इसे अंजाम दे दिया। लेकिन धरना दे रहे लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर के रास्ता रोकना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने धैर्य दिखाते हुए मामला सम्भाल लिया।

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके सहित सभी प्रमुख चेहरे पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके से गायब रहे। पुलिस के धरना स्थल पर पहुँचने और वांगचुक को अस्पताल ले जाते समय एवं उसके कुछ समय बाद तक दिपके दिखाई नहीं दिए। बाद में सामने आकर उन्होंने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया।

इस पूरे प्रकरण के बाद सभी विपक्षी दलों ने खुद तो जन्तर-मन्तर से दूरी बना ली है। परंतु सोशल मीडिया एवं टीवी पर बयानबाजी शुरू हो गई है। साथ ही वांगचुक के जाते ही वहां से लोगों की संख्या भी कम होनी शुरू हो गई। 

पुलिस की कार्रवाई पर विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए हैं तथा कहा कि वांगचुक को हटाने के लिए एक गोपनीय ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें फोन जैमर का भी इस्तेमाल हुआ है। इधर पूरे प्रदर्शन पर अब वामपंथियों, ASFI जैसे संगठनों के द्वारा पूरी तरह से कब्जा करने की मुहिम जारी है। ASFI वही संगठन है, जिसके सदस्य उमर खालिद और शर्जील इमाम जैसे राष्ट्र विरोधी, अलगाववादी हैं। 

इसके बाद CJP मुखिया ने वांगचुक के अनशन को जारी रखते हुए खुद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। उधर वांगचुक की पत्नी अस्पताल को चेतावनी दे रही हैं कि सोनम वांगचुक का इलाज उनके अनुसार ही किया जाए।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: