फुहारों के बीच राजधानी में निकाली गई श्री जगन्नाथ यात्रा:
By Tropic Reporters — Saturday, July 18, 2026
🎧 सुनें:
फुहारों के बीच भोपाल शहर में निकाली गई श्री जगन्नाथ यात्रा, पुष्प वर्षा करके श्री जय जगन्नाथ यात्रा का विधायक आरिफ मसूद ने स्वागत किया;
Tropic Reporters, Digital desk, भोपाल, 18 जुलाई 2026:
रिमझिम फुहारों के बीच भोपाल शहर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोपाल के मध्य क्षेत्र विधानसभा के विधायक श्री आरिफ मसूद के द्वारा रथयात्रा का स्वागत किया गया। श्री मसूद ने शहर के भारत टाकीज चौराहे पर यात्रा पर किया पुष्प वर्षा की। साथ ही यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को फल वितरण भी किए गए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद वसीमउद्दीन, पप्पू, भंवर लाल प्रजापति, दीपक साहू, अंकित मालपानी, बद्री यादव, आमिर, अप्पू सहित बड़ी संख्या में मध्य विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...