ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल, भारतीय खिलाड़ियों को सीएम डॉ. यादव ने दी शुभकामनाएं:

🎧 सुनें:

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराने को तैयार भारतीय खिलाड़ी, खिलाड़ियों को सीएम डॉ. यादव ने दी शुभकामनाएं;

23 जुलाई से ग्लासगो में शुरू हो चुका है आरंभ

Tropic Reporters, Digital desk, भोपाल, 24 जुलाई 2026:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हो रहे 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और अथक मेहनत के दम पर विश्व मंच पर देश का गौरव बढ़ाएंगे और तिरंगा शान से लहराएंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं भारतीय खिलाड़ियों के साथ हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय दल खेल भावना और दमदार प्रदर्शन से नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे चैंपियन ग्लासगो में देश का मान बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 126 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, जो 13 खेल विधाओं की 113 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। भारतीय खिलाड़ियों से एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, वेटलिफ्टिंग और विभिन्न पैरा-स्पोर्ट्स सहित कई प्रतियोगिताओं में पदकों की उम्मीद की जा रही है।


गौरतलब है कि 23वें राष्ट्रमंडल खेल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय दल का लक्ष्य अधिक से अधिक पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा ऊंचा लहराना है।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: