पौधा लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल और सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी:

🎧 सुनें:

"पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं, उसकी देखभाल और सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी," गोविंद सिंह राजपूत, आरोग्य भारती के तत्वाधान में आरटीओ परिसर में खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश;

हरित एवं स्वच्छ भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का लिया संकल्प

Tropic Reporters, संदीप सिंह, सागर/भोपाल, 09 अगस्त 2026:

आरटीओ परिसर सागर में पौधरोपण करते मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आरटीओ परिसर सागर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला आरोग्य भारतीय महाकौशल प्रांत ईकाई जिला सागर के तत्वाधान में यह पौधरोपण आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जिला आरोग्य भारतीय द्वारा पर्यावरण को लेकर कई ऐसे आयोजन किये जा रहे हैं जिससे समाज में पर्यावरण के लिए चेतना जागृत हो रही है। आरोग्य भारतीय द्वारा पौधरोपण से हजारों वृक्ष धरती माता का श्रृंगार बने हैं।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

पौधरोपण के अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वृक्ष लगाएं, अब हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए की हम वृक्ष लगायें और उन्हें संरक्षण दें, तभी पौधरोपण की सार्थकर्ता है वृक्ष जीवन हिस्से हैं, हमारे पूज्य गुरू द्ददा जी कहते थे कि विष पीकर करते अमृत दान, वृक्ष स्वयं शंकर भगवान। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और अनेक प्राकृतिक संसाधन प्रदान करते हैं। वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। आज बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह अपने जीवन में पौधा लगाए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी जिम्मेदारी निभाए। अखिल भारतीय स्तर पर आरोग्य भारतीय अपने विभिन्न आयोजनों के माध्यम से मानव समाज की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाकर फोटो खिंचवाना ही पौधरोपण का उद्देश्य नहीं होना चाहिए। पौधा लगाने के बाद उसकी रक्षा करना, समय-समय पर पानी देना, उसे पशुओं से बचाना और उसके विकास की निगरानी करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जब एक पौधा बड़ा होकर वृक्ष बनता है, तो उसका लाभ केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को मिलता है।

प्रमं का पर्यावरण संरक्षण संकल्प आगे बढ़ाने का आह्वान

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। “एक पेड़ मां के नाम” जैसे जनभागीदारी वाले अभियानों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का काम किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है। सड़कों, भवनों और अन्य विकास कार्यों के साथ यह भी आवश्यक है कि हरित क्षेत्र बढ़े और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

वृक्ष हैं प्रकृति की अमूल्य धरोहर

खाद्य मंत्री श्री श्री राजपूत ने कहा कि एक बड़ा वृक्ष अपने आसपास के वातावरण को ठंडा रखने, वायु को शुद्ध करने और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वृक्ष वर्षा चक्र को संतुलित रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने और पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं को आश्रय देने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले समय में हजारों लोगों के जीवन में उपयोगी साबित हो सकता है। इसलिए वृक्षारोपण को किसी एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे निरंतर चलने वाला सामाजिक अभियान बनाना चाहिए।

हर व्यक्ति लगाए पौधा, हर पौधे की करे रक्षा

मंत्री ने उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प ले। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लगाए गए पौधे जीवित रहें और उनका उचित संरक्षण हो।

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने घर, खेत, कार्यालय, विद्यालय, सार्वजनिक स्थान अथवा उपलब्ध स्थान पर पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी ले, तो आने वाले वर्षों में हमारा क्षेत्र और अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बन सकता है।

इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उपस्थित सभी लोगों के साथ पौधों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा वास्तव में मानवता की सेवा है और पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार विकास के कार्यों को गति देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं। हमें ऐसा विकास करना है जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने आसपास खाली स्थानों पर पौधे लगाएं, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें और लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक परिवार के सदस्य की तरह उनकी देखभाल करें। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए तभी वृक्षारोपण सार्थक होगा। 

आरोग्य भारतीय के जिलाध्यक्ष डाॅ.सुखदेव मिश्रा ने बतलाया कि यहां पर 501 पेड़ हाईब्रीड किस्म के आम, गुलमुहर, कनेर, नीम, के पौधे लगाये। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने भी पौधरोपण में सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर आरोग्य भारतीय के पर्यावरण प्रमुख अनिल भट्ट, जिला सचिव आशीष पटैल, डाॅ.डी.पी.चैबे, हरिराम सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ वीरेंद्र पाठक सहित विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: