विधानसभा उपचुनाव परिणाम: दतिया कांग्रेस के पास बरकरार, बांकीपुर में भाजपा का गढ़ ढहा:

🎧 सुनें:

तीन राज्यों के उपचुनाव परिणाम: दतिया कांग्रेस के पास बरकरार, बिहार के बांकीपुर में भाजपा का गढ़ ढहा, प्रशांत किशोर ने रचा इतिहास, गुजरात के मांजलपुर  में भाजपा की बड़ी जीत;

बिहार और मप्र में भाजपा को झटका, गुजरात में भाजपा ने 30 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

Tropic Reporters, Digital desk, दतिया/बाँकीपुर/भोपाल, 03 अगस्त 2026:

ध्यप्रदेश, बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए। मध्यप्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस ने कब्जा बरकरार रखा, जबकि बिहार के बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा का मजबूत गढ़ ध्वस्त करते हुए पहली बड़ी चुनावी जीत दर्ज की। मतदान 30 जुलाई को हुआ था और मतगणना 3 अगस्त को संपन्न हुई।

भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार 19,324 वोटों से हारे

तीनों उपचुनावों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण एवं चर्चित सीट बिहार की बांकीपुर सीट थी। इस सीट पर पिछले लगभग 30 साल से भाजपा का एकछत्र अधिकार रहा है। बाँकीपुर सीट नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा खाली की गई थी।

बहुचर्चित बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव का चौंकाने वाला परिणाम

बाँकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर को 64,151 वोट (49.23%) मिले और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया। नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले, जबकि राजद की रेखा कुमारी 14,273 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। खास बात यह रही कि भाजपा और राजद को मिले कुल वोट भी प्रशांत किशोर के वोटों से कम रहे। बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गढ़ मानी जाती रही है, जहां से वे लगातार पांच बार विधायक रहे थे।

मतगणना के दौरान बिहार के बांकीपुर सीट की काउंटिंग को लेकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर राउंड की संख्या में बदलाव भी चर्चा का विषय रहा। सुबह 31 राउंड दिखाए गए, बाद में 32 और 36 राउंड प्रदर्शित हुए, फिर संख्या दोबारा 32 कर दी गई। हालांकि अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर दी गई।

दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार ने 66,757 वोट किए हासिल

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 66,757 वोट हासिल कर भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से पराजित किया। आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले, जबकि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव 'मंडल' को 22,527 वोट मिले। यह सीट कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही थी और इस जीत से पार्टी ने अपना कब्जा बरकरार रखा।

नरोत्तम मिश्र का टिकट कटने के बाद परिणाम लगभग प्रत्याशित था

दतिया उपचुनाव तब सुर्खियों में आ गया था, जब भाजपा ने अंतिम समय पर नरोत्तम मिश्र का टिकट काट कर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। उसके बाद मिश्र के समर्थकों ने बहुत हंगामा भी किया था।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: