''नशा मुक्त युवा, विकसित भारत'' संकल्प अभियान:

🎧 सुनें:

''नशा मुक्त युवा, विकसित भारत'' संकल्प अभियान का भोपाल से आगाज, 10 करोड़ लोग एक-एक परिवार को नशामुक्त करें तो 50 करोड़ आबादी होगी सुरक्षित- राज्यपाल;

Tropic Reporters, Digital desk, भोपाल, 02 अगस्त 2026:

''नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" संकल्प अभियान' का शुभारंभ करते राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ रविवार को ''नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" संकल्प अभियान' का शुभारंभ हुआ। भोपाल के ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन रिट्रीट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह आयोजन ब्रह्माकुमारी दीदी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत किया गया।

नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति, परिवार और समाज का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि 10 करोड़ लोग एक-एक परिवार को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें, तो देश की 50 करोड़ आबादी नशे से मुक्त हो सकती है। उन्होंने लोगों से 365 दिन तक नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा को याद रखने और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण जनआंदोलन बताया।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए सरकार के साथ सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान, बी.के. गायत्री परिवार और पुलिस विभाग के नशा-निवारण प्रयासों की सराहना की।

मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि नशा सामाजिक और नैतिक मूल्यों को कमजोर करता है। युवाओं को अध्यात्म से जोड़कर ही इस बुराई से दूर रखा जा सकता है। कार्यक्रम में बी.के. रेखा दीदी, बी.के. नीता दीदी, बी.के. राम भाई, बी.के. रतना दीदी और बी.के. हेमा दीदी ने भी नशा मुक्ति, राजयोग और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक नशा मुक्ति प्रतिज्ञा के साथ हुआ।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: