जैसीनगर में घर-घर पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजपूत

🎧 सुनें:

सेवक धर्म निभाने सड़कों पर उतरे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जनसमस्याएं सुनते ही 2 करोड़ की राशि की स्वीकृत, जैसीनगर में घर-घर पहुंचे खाद्य मंत्री;

"जनप्रतिनिधि का धर्म चुनाव नहीं, हर समय जनता के बीच रहना है" - श्री राजपूत

Tropic Reporters, संदीप सिंह, जैसीनगर, 02 अगस्त 2026:

नप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि स्वयं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है। इसी सेवाभाव का परिचय देते हुए मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत रविवार को जैसीनगर की गलियों में पैदल उतरे। उन्होंने बिना किसी औपचारिक मंच या कार्यक्रम के घर-घर पहुंचकर नागरिकों से आत्मीय संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही विभिन्न विकास एवं जनहित कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी।

गोविंद सिंह राजपूत लोगों से सीधा संवाद करते हुए

मंत्री श्री राजपूत ने भ्रमण के दौरान स्पष्ट कहा कि, अभी कोई चुनाव नहीं है और न ही कोई प्रचार अभियान चल रहा है। सुरखी विधानसभा मेरा घर है और यहां का प्रत्येक परिवार मेरे अपने परिवार का सदस्य है। मैं केवल आपका हालचाल जानने और आपकी समस्याएं सुनने आया हूं। जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का सेवक धर्म चुनावी मौसम तक सीमित नहीं होना चाहिए। जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना, उनके बीच नियमित पहुंचना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना ही जनसेवा का वास्तविक स्वरूप है।

जनता को बताया कैसे हो रहा क्षेत्र का विकास

पैदल भ्रमण के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जैसीनगर में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय, 7 करोड़ रुपये का ऑडिटोरियम, 12 करोड़ रुपये का महाविद्यालय भवन तथा 2 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की महत्वपूर्ण सौगात भी दी गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जैसीनगर में घर-घर पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत


प्रत्येक मोहल्ले में लोगों से किया सीधा संवाद

भ्रमण के दौरान मंत्री श्री राजपूत प्रत्येक मोहल्ले में रुककर लोगों से सीधे संवाद करते रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचाना है। सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, खाद्यान्न और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचे, इसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

अपने बीच पाकर स्वागत को आतुर हुई जनता

जैसीनगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में नागरिकों ने मंत्री श्री राजपूत का शाल, श्रीफल, पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और व्यापारियों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री राजपूत ने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं से भी आत्मीय बातचीत कर उनके सुझावों को गंभीरता से सुना।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह नयाखेड़ा, शिवदयाल बड़ोनिया, प्रियंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, धीरज सिंह औरिया, नरेंद्र "डब्बू" आठिया, जैसीनगर सरपंच नंदलाल चढ़ार, डॉ. हेमंत ठाकुर, नीरज जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक पैदल भ्रमण में शामिल रहे।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: