(MPPGCL) को आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन:

🎧 सुनें:

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) के निदेशक (वाणिज्य) कार्यालय को मिला अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन;

Tropic Reporters, Digital desk, जबलपुर/भोपाल, 08 अगस्त 2026:

MPPGCL को मिला अन्तर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र

ध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) के मुख्यालय स्थित निदेशक (वाणिज्य) कार्यालय को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आईएसओ 9001:2015 का प्रमाणन मिला है। कंपनी की कार्यप्रणालियों के सतत मानकीकरण और दक्षता बढ़ाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी के आईएसओ प्रमाणित कार्यालयों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

इससे पहले कंपनी के 14 कार्यालयों को आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन मिल चुका है। इनमें मुख्य अभियंता उत्पादन भंडार, मुख्य अभियंता संचालन-संधारण जल विद्युत, मुख्य अभियंता फ्यूल मैनेजमेंट, कार्यपालक निदेशक अभियांत्रिकी एवं संयुक्त निदेशक (सीओजीएचएस), प्रबंध संचालक, डायरेक्टर टेक्निकल, मुख्य अभियंता कॉरपोरेट सर्विस, कार्यपालक निदेशक मटेरियल मैनेजमेंट, मुख्य अभियंता परियोजना उत्पादन, मुख्य अभियंता सिविल इंजीनियरिंग, मुख्य वित्तीय अधिकारी, मुख्य अभियंता नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण तथा मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय शामिल हैं।

MPPGCL के महाप्रबंधक श्री मनजीत सिंह

प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने प्रमाणन मिलने पर डायरेक्टर कॉमर्शियल मिलिंद भान्दक्कर सहित कार्यालय के सभी कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कंपनी की प्रगति, परियोजनाओं के सफल संचालन और क्रियान्वयन में निदेशक वाणिज्य कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारियों द्वारा उच्च गुणवत्ता मानकों का निरंतर पालन करने से यह अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन हासिल हुआ है।
📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: