कॉंग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने UCC बिल को बताया मुसलमानों के खिलाफ, मुस्लिम संगठन पूरे मध्य प्रदेश में यूसीसी के विरुद्ध आंदोलन करेंगे:

🎧 सुनें:

कॉंग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने UCC बिल को बताया मुसलमानों के खिलाफ, मुस्लिम संगठन पूरे मध्य प्रदेश में यूसीसी के विरुद्ध आंदोलन करेंगे, 16 अगस्त से मुस्लिम महिलाएं उतरेंगी मैदान में;

Tropic Reporters, अपर्णा मिश्रा, भोपाल, 10 अगस्त 2026:

UCC के विरोध में प्रदेश में होने वाले आंदोलन की जानकारी देते AIMPLB सदस्य
UCC के विरोध में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते विधायक आरिफ मसूद
भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के कॉंग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पत्रकारवार्ता में यूसीसी बिल को मुसलमानों के खिलाफ बताया। विधायक मसूद ने बताया कि मुस्लिम संगठनों द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में यूसीसी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, बोर्ड के एक अन्य सदस्य मुफ्ती जुनैद फलाई साहब, मौलाना माज़ नदवी ने यूसीसी के विरोध में पूरे प्रदेश में होने जा रहे आंदोलन की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 16 से 20 अगस्‍त तक हर जिले में कलेक्‍टर को ज्ञापन दिए जाएंगे। ज्ञापन देने वाले दलों में 21 लोग शामिल होंगे, जिसमें 16 से 20 तक महिलाएं तथा लगभग 5 पुरूष महा‍महिम राष्‍ट्रपति जी और प्रदेश के राज्‍यपाल के नाम ज्ञापन देकर मध्‍यप्रदेश में यूसीसी नहीं लागू करने की मांग करेंगे।

 आरिफ मसूद ने कहा, ''मध्य प्रदेश में हाल ही में लाया गया यूसीसी बिल मुसलमानों के साथ पूरे संविधान का मखौल उड़ा रहा है। '' मसूद ने कहा कि, ''एक तरफ आर्टिकल 25 के साथ हमें सभी धर्मों को अपने हिसाब से जीने रहने की आजादी है, लेकिन ये बिल हर धर्म के मौलिक अधिकार पर असर डालेगा। मुस्लिम संगठन अब इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में ज्ञापन के साथ संवाद का अभियान शुरु करेंगे''। जिसमें यूसीसी के खिलाफ हर जिले में महिलाएं ज्ञापन देंगी ।

आरिफ मसूद ने कहा कि विधानसभा में सिलेक्ट कमेटी की हमारी मांग भी खारिज की गई। सदन में सिलेक्ट कमेटी को इस मामले में संशोधन प्रस्ताव भेजने की मांग की गई थी, जिससे इस पर विस्तार से बातचीत हो सके। लेकिन सरकार ने इस पर पुर्नविचार करने से मना कर दिया। मसूद ने कहा कि, इस मामले में ''आदिवासी वर्ग भी हमारे साथ है, इसलिए हम आंदोलन चलाएंगे। आज नहीं तो कल अदालत भी इस माहौल को देखेगी और हमें इंसाफ मिलेगा।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: