UCC के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन अभियान:

🎧 सुनें:

UCC के खिलाफ जिला मुख्यालय पर कलेक्टर को 21 सदस्यों ने ज्ञापन सौंपें, कॉंग्रेस विधायक आरिफ मसूद के आह्वान पर प्रदेशभर के जिला मुख्यालायों पर राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन;

Tropic Reporters, अपर्णा मिश्रा, भोपाल, 19 अगस्त 2026:

विधायक आरिफ मसूद के आह्वान पर UCC के विरुद्ध कलेक्टर को ज्ञापन
भोपाल मध्य क्षेत्र के कॉंग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा विगत दिनों UCC के खिलाफ प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने की घोषणा की गई थी। उस पर अमल करते हुए आज मध्यप्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर मुस्लिम समुदाय ने ज्ञापन सौंपे।

इसी श्रृंखला में भोपाल में भी 21 लोगों का प्रतिनिधिमण्डल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा तथा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर UCC का विरोध किया। प्रतिनिधिमण्डल में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

UCC के खिलाफ ज्ञापन अभियान की जानकारी देते कॉंग्रेस विधायक आरिफ मसूद
विधायक आरिफ मसूद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि UCC के प्रथम चरण में आज मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालयों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुचकर अपना विरोध दर्ज कराया है। सभी जिलों की जानकारी के अनुसार लगभग 50 जिलों में क्षेत्रीय रहवासियों ने UCC के विरोध में महिलाओं के साथ पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर UCC बिल को वापस लेने का अनुरोध किया। संविधान की धारा 29 मुस्लिमों को अपने पर्सनल लॉ पर चलने की आज़ादी देता है और संविधान के इस कानून को बचाने की कोशिश जारी रखी जाएगी। साथ ही UCC के खिलाफ चरणबद्ध रूप से आंदोलन भी जारी रहेगा।
📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: