मोदी@76: सुरखी में सेवा संकल्प अभियान

🎧 सुनें:

सुरखी विधानसभा में सेवा संकल्प अभियान की चमक, सेवा और जनभागीदारी के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण गोविंद सिंह राजपूत मंत्री ने जिला भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, बलराम कृषि महोत्सव में हुए शामिल;

"सेवा को संकल्प बनाकर आगे बढ़ना हमें मोदी जी ने सिखाया": गोविंद सिंह राजपूत, राहतगढ़ में ‘आओ मिलकर विकास के दीप जलाएं’ कार्यक्रम में बोले, सेवा और जनकल्याण को समर्पित हो प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

17 सितंबर 2026, Tropic Reporters, संदीप सिंह, सुरखी/भोपाल:

Modi@76: सुरखी में सेवा संकल्प अभियान में दीप प्रज्ज्वलन करते मंत्री श्री राजपूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलों में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत रक्तदान, कृषि गतिविधियों, जनभागीदारी तथा सामाजिक सेवा के माध्यम से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। इसी क्रम में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदे के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दोपहर में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कृषि उपज मंडी, सागर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में सहभागिता की। शाम को राहतगढ़ के बनेनीघाट एवं सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित ‘आओ मिलकर विकास के दीप जलाएं’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राहतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख कार्यक्रम रहा, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, विकास और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान में शामिल भाग लेते खाद्य आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
सेवा को संकल्प बना आगे बढ़ना जन्मदिन की सार्थकता

राहतगढ़ के कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को अपनी कार्यशैली का प्रमुख आधार बनाया है। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी को ‘महानायक और कर्मयोगी’ बताते हुए कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन निरंतर कार्य, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा गतिविधियों का आयोजन उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” के भाव के साथ सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

जनकल्याणक योजनाओं से आमजन तक पहुंची सुविधाएं

मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। इनमें प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य बैंकिंग, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छ ईंधन, स्वच्छता, पेयजल और कृषि सहायता जैसी आवश्यक सुविधाओं की पहुंच को बढ़ाना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सार्थक है, जब पात्र हितग्राही तक उसकी जानकारी और लाभ दोनों पहुंचें। इसलिए सेवा संकल्प अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को आमजन से संवाद करने और उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने की दिशा में भी कार्य करना चाहिए।

राहतगढ़ में दीप प्रज्ज्वलन के साथ सेवा और विकास का संकल्प

शाम को राहतगढ़ के बनेनीघाट एवं सांदीपनि विद्यालय में आयोजित ‘आओ मिलकर विकास के दीप जलाएं’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, विकास और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलों में सेवा संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाएं और समाज के जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा, संकल्प और जनभागीदारी के भाव के साथ मनाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर दिया सेवा का संदेश

जिला भाजपा कार्यालय सागर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने युवाओं और कार्यकर्ताओं से रक्तदान जैसे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा की भावना किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता, सामाजिक जिम्मेदारी और जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए। 

किसानों से जुड़े बलराम कृषि महोत्सव में सहभागिता

इसके बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कृषि उपज मंडी, सागर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मध्यप्रदेश शासन की जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत बलराम ताल योजना केंद्र प्रवर्तित योजना है, जिसका उद्देश्य कृषि के समग्र विकास के लिए सतही एवं भूमिगत जल की उपलब्धता को बढ़ावा देना है। मंत्री राजपूत ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं तथा कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुविधाओं और योजनाओं से जोड़ना आवश्यक है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़ी गतिविधियां को जाएंगी। अभियान में रक्तदान, कृषि, सामाजिक सेवा तथा जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। मंत्री श्री राजपूत ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों से इन गतिविधियों में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा का संकल्प समाज को जोड़ने और जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का माध्यम बने, यही अभियान की मूल भावना है। इस अवसर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ तथा आसपास के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस दीप जलाकर मनाया।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: