राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 'एक पेड़ माँ के नाम':

🎧 सुनें:

राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी माताओं के नाम लगाए पौधे;

07 सितंबर 2026, Tropic Reporters, अपर्णा मिश्रा, भोपाल:

राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल परिसर में आज 'एक पेड़ माँ के नाम' पौधा रोपण अभियान का गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य अद्भुत श्री दादा गुरु भगवान जी के आशीर्वाद व गुरु वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, म.प्र. शासन की उप संचालक मधु चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

अभियान में उप संचालक मप्र संस्कृति मधु चौधरी एवं मानव संग्रहालय अधिकारी
मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो. डॉ. अमिताभ पांडे ने कहा, "प्रकृति और माँ दोनों ही हमारे जीवन का आधार और पोषणकर्ता हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संतुलन बनाना और हरियाली को विस्तार देना है, बल्कि हर नागरिक में मातृत्व के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करना है। जब व्यक्ति माँ के नाम से पौधा लगाता है, तो उसके संरक्षण का संकल्प स्वतः ही आत्मीय बन जाता है।"

अधिकारियों-कर्मचारियों ने माताओं के नाम रोपे पौधे
इस पुनीत अवसर पर निदेशक प्रो. अमिताभ पांडे ने अपनी पूज्य माताजी स्व. श्रीमती विभूति पांडे की स्मृति में एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने अपनी माँ श्रीमती सुशीला परिहार, के नाम से पौधा रोपा। वहीं संग्रहालय के उद्यानिकी अधिकारी धीर सिंह ने उनकी माताजी स्व. श्रीमती मंगलो बाई, सहायक कीपर श्रीकांत ने स्व. श्रीमती फुलझारो देवी, सहायक कीपर राजेंद्र झरिया ने श्रीमती सुमित्रा देवी झारिया, सहायक कीपर एन. सकमचा सिंह ने श्रीमती एन. मेमा देवी, पुस्तकालय अधिकारी डॉ. मोहम्मद रेहान ने स्व. श्रीमती नसीमा बेगम, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी. शंकर राव ने स्व. श्रीमती संन्यास अम्मा एवं मुख्य कलाकार ललित बागुल ने श्रीमती आशा बागुल , माँ के नाम पर श्रद्धापूर्वक पौधारोपण किया। वृक्षारोपण के संयोजक संग्रहालय के उद्यानिकी अधिकारी धीर सिंह थे ।
संग्रहालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी माताओं के नाम पौधे रोपे

मानव संग्रहालय के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने कहा कि मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संवर्धन का यह संगम समाज को हरित भविष्य की ओर ले जाने का एक सार्थक प्रयास है जिस के तहत आज परिसर में नीम, आंवला, पीपल, सिरस और जामुन जैसी औषधीय व पर्यावरण हितैषी प्रजातियों के कुल 11 पौधे लगाए गए।हर हेल्थ हॉस्पिटल' की डायरेक्टर एवं नर्मदा मिशन की राष्ट्रीय संयोजक डॉ प्रिया भावे चित्तावार जी ने बताया कि हर हेल्थ हॉस्पिटल क्षमा घोड़पकर के सहयोग से 108 दिनों तक चलने वाले इस महाअभियान “नर्मदा मिशन “  के तहत प्रतिदिन 11 पौधे रोपने का संकल्प उनके द्वारा लिया गया है।हर हेल्थ हॉस्पिटल के पीआरओ अमित चौरसिया एवं अस्पताल के स्टाफ सौरभ श्रीवास्तव , अमन वर्मा एवं सलोनी पाराशर ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान वृक्षारोपण में दिया।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: